टॉप स्टोरीज़

VIDEO: हवा में प्यार का इजहार! आसमान में लड़के ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज… मोहब्बत के इस अंदाज पर दुनिया हुई कायल…

मुंबई 14 जनवरी 2023 हर किसी को पसंद होता है कि उसका पार्टनर कुछ ऐसा करे, जिससे उसका दिल खुश हो जाए। शादी के पहले लोग अपने पार्टनर को तरह-तरह के सरप्राइज देते हैं। कई बार यह सरप्राइज इतना अनोखा होता है कि पार्टनर को इसकी उम्मीद भी नहीं होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एयर इंडिया फ्लाइट के अंदर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उड़ती फ्लाइट में अपने मंगेतर को प्रपोज करने लगता है। ऐसा सरप्राइज देखकर मंगेतर को भी भरोसा नहीं होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का दोस्त केबिन क्रू मेंबर्स के एक मेंबर को जानता था। इसी क्रू मेंबर की मदद से शख्स ने अपनी मंगेतर को उड़ती फ्लाइट में प्रपोज किया। शख्स की मंगेतर लंदन से हैदराबाद होते हुए मुंबई जा रही थी। शख्स ने मुंबई-हैदराबाद-मुंबई से एक उड़ान बुक की। जिससे वह एक रोमांटिक वेडिंग प्रपोजल की प्लानिंग कर सके। शख्स अपनी मंगेतर की फ्लाइट में सवार हुआ और एक बड़े गुलाबी पोस्टर के साथ फ्लाइट की गैलरी में आया। इसके बाद उसने सबके सामने अपनी मंगेतर को प्रपोज कर दिया।

शख्स का रोमांटिक प्रपोजल

पोस्टर दिखाकर उसने अपनी मंगेतर से कहाा, ‘मैं हमेशा के लिए तुम्हारे साथ मीलों चल सकता हूं। क्या तुम मेरे साथ चलना चाहोगी?’ इसके बाद उसकी मंगेतर अपनी सीट से उठती है और शख्स के पास पहुंच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उसकी मंगेतर पास पहुंचती है, शख्स तुरंत ही घुटने के बल बैठ जाता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है। ट्विटर यूजर ने @Shivaji_Dube ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘हवा में परवान चढ़ा प्यार… शख़्स ने अपनी मंगेतर को फ़्लाइट में किया प्रपोज़, एयर इंडिया ने की मदद।’ आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स ने अपनी मंगेतर को प्रपोज किया, फ्लाइट में मौजूद यात्री तालियां बजाने लगते हैं।

Back to top button