हेडलाइन

CG news :न्यायधानी में हिट एंड रन का मामला…..अज्ञात वाहन ने युवक को 500 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत… CCTV फुटेज में….

बिलासपुर 14 मार्च 2023।न्यायधानी से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हिट एंड रन का मामला सामने आया है।रफ्तार का कहर ऐसा की यहाँ अज्ञात वाहन ने युवक को 500 मीटर तक जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा तोरवा थाना इलाके के शहर के दर्रीघाट के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक आरंग का रहने वाला था। जो अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुँचा था।उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को चपेट में लिया। और 500 मीटर तक घसीटता रहा। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।

बताया जा रहा है की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।इधर न्यायधानी में शहर के अंदर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Back to top button