CG BREAKING NEWS: थाना परिसर में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, घटना के बाद मचा हड़कंप, जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी
गरियाबंद 10 अक्टूबर 2022। गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां थाना परिसर में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर लिया। घटना के बाद थाना परिसम में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज के बाद जब मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तब तक कांस्टेबल की मौत हो चुकी थी। थाना परिसर में हुए इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
पूरा घटनाक्रम गरियाबंद जिला के मैनपुर थाना का हैं। बताया जा रहा हैं कि थाना में आरक्षक के पद पर दिनेश कोसले की पोस्टिंग थी। दिनेश कोसले मैनपुर थाना परिसर में ही बने मकान में रहता था। जानकारी के मुताबिक थाना के उपरी हिस्से में दिनेश के जाने के बाद एकाएक गोली चलने की अवाज आई। फायरिंग की आवाज के बाद थाना स्टाफ उपर भागकर पहुंचे, जहां खून से लतपथ दिनेश कोसले की लाश पड़ी मिली।
इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया गया। उधर इस जानकारी के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस फिलहाल इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बच रही हैं। पुलिस कांस्टेबल ने क्यों खुद को गोली मारी, ये अब भी जांच का विषय हैं।
आपको बता दे कि कुछ महीना पहले भी इसी थाना के उपरी हिस्सा में सब इंस्पेक्टर शंकर लाल सिदार ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद ये दूसरी घटना हैं जब पुलिस जवान ने थाना परिसर में आत्महत्या कर ली हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी घटना के कारणों की जांच की बात कह रहे हैं।