हेडलाइन

VIDEO: प्यार में चले लाठी-डंडे : युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह… बौखलाये लड़की वालों ने लड़के के घर पर जमकर काटा बवाल, दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और टंगिया चले

बिलासपुर 21 फरवरी 2023।बिलासपुर में प्रेम विवाह पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मामला बिलासपुर के पचपड़ी थाना क्षेत्र का है। दरअसल यहां युवक युवती ने लव मैरिज किया था। इधर इस शादी की जानकारी जब लड़की के परिवारवालों को हुई तो युवक के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें जमकर लाठी और टांगी का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात की गई है। साथ ही आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है। पचपेड़ी में रहने वाले युवक का पास के गांव हेडसपुर में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों अपने घर से भाग गए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक अपने जीजा के घर पचपेड़ी आ गया।

इसकी जानकारी होते ही युवती के परिवार वाले पचपेड़ी आ गए। दोनों पक्ष के बीच सुलह की बात चल रही थी। दोनों परिवार के बीच आपसी सहमति नहीं होने पर मामला बिगड़ गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में लाठी और टांगी का भी इस्तेमाल किया गया।इससे दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों पक्ष के लोगों को समझाइस दी गई है। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है।

Back to top button