पॉलिटिकलहेडलाइन

भाजपा नेता गिरफ्तार : EOW की टीम ने रेलवे ठेके में गड़बड़ी मामले में की गिरफ्तारी.. पार्टी ने किया भाजपा नेता को सस्पेंड

राजनांदगांव। भाजपा नेता को मुंबई में EOW ने गिरफ्तार किया है। रेलवे ठेके में गड़बड़ी के मामले में पार्टी ने भाजपा नेता प्रियंक सोनि को गिरफ्तार किया है। प्रियंक भाजपा नेता के साथ-साथ कारोबारी भी है। ब्राह्मणपारा के रहने वाले प्रियंक सोनी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां ट्रांजिट रिमांड पर भाजपा नेता को मुंबई ले जाया गया। प्रियंक सोनी की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के अंदर बाहर हड़कंप है।

प्रियंक सोनी राजनादगांव भाजपा के दक्षिण मंडल का कोषाध्यक्ष है। इधर, पार्टी ने गिरफ्तारी के बाद जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने प्रियंक सोनी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ठेके में काम करने वाले प्रियंक ने बालाघाट के रेलवे ठेकेदारों के जरिये काम किया था। इस मामले में गड़बड़ी की शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने एक्शन लिया है। प्रियंक ने रेलवे ठेके में दुर्ग और बालोद में समान की सप्लाई की थी। इसके एवज में 65 लाख का भुगतान किया गया था।

रेलवे ठेके में गड़बड़ी की जांच ईओडबल्यू ने की है। इसी क्रम में मुंबई से आयी टीम ने प्रियंक से आकर पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। ईओडबल्यू ने बैंक खाते को भी सीज कर दिया है।

Back to top button