हेडलाइन

भारतीय छात्रा की लंदन में चाकू मारकर हत्या, रूममेट की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

लंदन। भारतीय छात्रा की लंदन में चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। युवती हैदराबाद की रहने वाले है, जो चंपापेट की रहने वाली है। छात्रा का नाम कोंतम तेजस्वी है, जो उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी। वह यहीं पर अपने दोस्तों के साथ रहती थी। ब्राजील के एक नागरिक ने तेजस्वी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तेजस्वी गंभीर रूप से घायल हो गई।  यह घटना मंगलवार को वेम्बली के नील क्रिसेंट में हुई।

इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तेजस्वी और उसकी रूममेट को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तेजस्वी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लंदन के वेम्बली में नील क्रिसेंट में स्थानीय समयानुसार मंगलवार को सुबह 9.59 बजे एक कॉल मिली. इसमें बताया गया कि दो लड़कियों को चाकू घोंपा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया. इनमें से एक तेजस्वी की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज जारी है.

Back to top button