टॉप स्टोरीज़

भरे मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल …..जाने क्या हे पूरा मामला….

रायपुर 11 अगस्त 2022: पूरी दुनिया भर में शादी की परंपराओं को लेकर कई अनोखी और अलग अलग रस्में हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक दूल्हा-दुल्हन मंडप में शादी के एक रस्म को निभाते हुए लड़ने लगते हैं।

जानकारी के अनुसार ये वीडियो नेपाल का बताया जा रहा हैं नेपाल में पारंपरिक शादी की बात करें तो वहां शादियों में एक बहुत अजीब सी रस्म होती है, जिसके मुताबिक दूल्हा-दुल्हन को मंडप में एक-दूसरे को पहले खिलाना होता है। इसी को लेकर नेपाल में दूल्हा-दुलहा आपस में लड़ गए। दुल्हन ने दूल्हे को खिलाने की कोशिश की और दुल्हन ने उसे रोकने लगी और खुद उसे खिलाने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी और वहां मौजूद लोग इसे देख कर हैरान हो गए और उन्हें रोकने की कोशिश करने लगते हैं। हालांकि, इस क्लिप के अंत में दूल्हा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है क्योंकि पत्नी जबरदस्ती उसे खिलाने के लिए और रस्म जीतने के लिए हाथा-पाई पर उतर जाती है।

https://www.instagram.com/reel/Cfpp8eQqlzy/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, नेपाल में दूल्हा-दुल्हन के बीच निभाई जाने वाली रस्म का लोग बुरा नहीं मानते हैं। इसके अलावा भी एक रस्म यहां निभाया जाता है जहां दुल्हन दूल्हे का पैर पकड़ती है और वो तब तक नहीं उठती है जबतक कि दूल्हा उसे उसकी मन के मुताबिक पैसे नहीं देता है।

Back to top button