टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

शादी में नोटों की बारिश! पूर्व सरपंच ने हवा में उड़ाए लाखों, पैसे हथियाने दौड़ पड़े मेहमान, देखें VIDEO

गुजरात 18 फरवरी 2023: गुजरात में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के चाचा ने नोटों की बारिश कर दी, जिसके बाद नोटों को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में जमकर नोट उड़ाए गए हैं, दिख रहा है कि किस तरीके से उंचाई से नोटों की बारिश की जा रही है, लोग ये नजारा देखकर हैरान दिखे।

गुजरात के कड़ी में पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में जमकर नोट उड़ाए गए। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया ओअर खूब वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक घर की छत पर खड़े कुछ लोग नोटों की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान 10 से लेकर 500 तक के नोट उड़ाए गए। जिस तरह से नोट उड़ाए गए ऐसा लग रहा है कि मानो नोटों की बारिश हो रही है। वहीं, नीचे भारी भीड़ नोट पकड़ने के लिए खड़ी है। यह घटना है गुजरात के मेहसाणा जिले के मेहसाणा जिले के अगोल गांव की है। यहां पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में लाखों रुपए हवा में उड़ा दिए गए। इस शादी की खुशी में घर के लोगों ने अपने मकान की छत पर खड़े होकर नोटों की बारिश कर दी।

https://twitter.com/akshayhspatel/status/1626841484321501185?s=20

ख़बरों की मानें तो मेहसाणा में अगोल गांव के पूर्व सरपंच करीम यादव के भतीजे रज्जाक की शादी थी। रज्जाक की शादी पूर्व सरपंच करीम जादव ने धूमधाम से की। शादी के दूसरे दिन गांव में जुलूस निकाला गया। इसी दौरान नोटों की बरसात कर दी गई। दस रुपए से लेकर 500 तक के नोट उड़ाए गए। पूर्व सरपंच का परिवार छत से नोट उड़ा रहा था। वहीं नीचे बड़ी संख्या में लोग नोट बटोरने के लिए होड़ कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों के बीच हाथापाई भी हो गई।

Back to top button