हेडलाइन

कांग्रेस चुनाव अभियान की समिति की बैठक में रणनीति हुई तैयार, महंत बोले, सरकार के कामकाज पर लड़ेंगे चुनाव, अभियान समिति का जिलों में भी होगा विस्तार

रायपुर 26 सितंबर 2023। चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस अपने मिशन को और रफ्तार दे रही है। चुनावी तैयारी की समीक्षा कर रही कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति की बैठक की। चरणदास महंत की अगुवाई में हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है कि कांग्रेस चुनाव अभियान समिति का जिलों के स्तर पर भी विस्तार किया जाएगा।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद किस तरह उनका जनता से सीधा संवाद स्थापित हो, इसकी भी रणनीति तैयार की गयी। 2 अक्टूबर को कांग्रेस हर जिले में भरोसा यात्रा निकालेगी। भरोसा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों को भी तय किया गया है। बैठक के बाद चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि 90 विधानसभा सीटों में चुनाव अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है। जिला स्तर में भी अभियान समिति बनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को 90 विधानसभा में भरोसे का यात्रा किया जाएगा।

चरणदास महंत ने स्पष्ट किया है कि सरकार के काम-काज पर ही कांग्रेस चुनाव लड़ेंगी। सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक लेकर जाएंगे। कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति की बैठक के माध्यम से जहां अपने प्रचार अभियान को धार देने की कोशिश की है। वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को छत्तीसगढ़ बुलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी भी की है।

Back to top button