हेडलाइन

शिक्षक पद से इस्तीफा : दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी ने शिक्षक पद से दिया इस्तीफा…. कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने की अटकलें

कांकेर 5 नवंबर 2022। दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है। उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही इस्तीफे ने सियासी अटकलों को बढ़ा दिया है। हालांकि पहले ही ये तय माना जा रहा है था कि कांग्रेस दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी पर ही दांव लगायेगी। हालांकि अब ये अटकलें कंफर्म होती दिख रही है।

जानकारी के मुताबिक सावित्री मंडावी को पार्टी की तरफ से संकेत दे दिया गया था, जिसके बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि 2023 के चुनाव के ठीक पहले ये मध्यावधि चुनाव हो रहाहै, लिहाजा ये दोनों पार्टियों के लिए लिटमस पेपर टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आज चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों पर चर्चा की।

दोनों पार्टी ने अभी खुलकर प्रत्याशी के संदर्भ में तो बातें नहीं कही है, लेकिन कांग्रेस सावित्री मंडावी पर ही दांव लगाने जा रही है। भाजपा से कई दावेदारों के नामों की चर्चा हो रही है. जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें वरिष्ठ नेता देवलाल दुग्गा सबसे आगे हैं. दुग्गा एक बार मनोज मंडावी को पराजित कर चुके हैं जबकि दो बार उनको हार मिली है. इसके बाद पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम भी प्रबल दावेदार हैं.

Back to top button