हेडलाइनब्यूरोक्रेट्स

IPS NEWS : आईपीएस विवेक शुक्ला राजभवन से रिलीव, जांजगीर SP की संभालेंगे कमान

रायपुर, 16 फरवरी 2024। IPS विवेक शुक्ला राजभवन से रिलीव हो गये हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के परिसहाय  विवेक शुक्ला के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर ट्रांसफर हुआ है। राजभवन सचिवालय की ओर से उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई।
राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने कहा कि शुक्ला सरल-सहज एवं सभी की मदद करने वाले पुलिस अधिकारी हैं।

परिसहाय के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन उन्होंने कुशलता पूर्वक किया है। श्री खलखो ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय स्क्वा. लीडर निशांत सिंह, विधि अधिकारी नीरू सिंह, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इससे पहले राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने परिसहाय श्री विवेक शुक्ला को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किए जाने पर अपनी शुभकामनाएं दीं तथा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला  सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।

Back to top button