हेडलाइन

VIDEO-खास माला : मुख्यमंत्री की मेहमाननवाजी के साथ-साथ इस माले की भी रही खूब चर्चा… मुख्यमंत्री ने मेहमानों को माला पहनाते वक्त खासियत भी बतायी, जानिये क्या है…

रायपुर 26 फरवरी 2023। तीन दिवसीय कांग्रेस अधिवेशन का आज समापन हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मेजबानी के मेहमान काफी कायल दिखे। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी तारीफ की। खड़गे ने कहा कि जितना प्यार दिया कांग्रेस के डेलीगेट्स को मिला और यहां जिस तरह से हमारा ख्याल रखा गया, वो काफी यादगार रहा। मुख्यमंत्री की शानदार मेजबानी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से स्वागत में मेहमानों के गले में पहनायी गयी माला की भी खूब चर्चा रही। अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी। मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के तमाम नेताओं को स्वागत सीएम भूपेश बघेल ने किया।

सीएम ने जिस माला से कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया उसे लेकर आज भी खूब चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें कान में फुसफुसाकर माला के बारे में भी जानकारी दी। दरअसल, माला फूलों की नहीं बल्कि माला बांस के पेड़ से बनाई गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देशभर के कांग्रेस के नेताओं के गले में स्वागत के साथ जो माला पहना रहे थे वह माला बांस के पेड़ से बनी हुई थी। जिसे पहनाते हुए भूपेश बघेल सभी नेताओं को यह बता रहे थे कि यह हमारे आदिवासी क्षेत्र बस्तर के कांकेर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बनने वाली बांस की माला है।

अबूझमाड़ के जंगलों में उगने वाले बांस से बनी माला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं को पहनाई गई।

Back to top button