धर्म-विशेष

जानिये इस साल कब जलाई जाएगी होलिका..और किस दिन खेलेंगे होली

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो गई है। 25 फरवरी से फाल्गुन शुक्ल पक्ष शुरुआत हो गई है जो 25 मार्च को समाप्त होगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता। जिसके अगले दिन होली मनाई जाती है। होली के 8 दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान कोई भी धार्मिक कार्य करना अशुभ होता है। होलाष्‍टक को लेकर ऐसी मान्‍यता है कि इस दौरान सभी ग्रह उग्र स्‍वभाव में होते हैं, इसलिए इस वक्‍त कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। उसमें बाधा आने की आशंका होती है।

जानिये इस साल कब जलाई जाएगी होलिका..और किस दिन खेलेंगे होली

हिंदू धर्म के अनुसार, होली का त्योहार सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। इन दिन घरों में गुझिया और पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है…

Read more: CG मालिक की हत्या: जरा सी बात पर तमतमाए नौकर ने मालिक की चाकू गोदकर कर दी हत्या,वारदात के बाद आरोपी फरार…

पूर्णिमा तिथि
फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

जानिये इस साल कब जलाई जाएगी होलिका..और किस दिन खेलेंगे होली

होलिका दहन 2024
24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

Read more: कोंटा के सुदूर गांवों के बच्चों में फैलेगा शिक्षा का उजियारा: मुख्यमंत्री ने 50 छात्रों को वितरित किया सोलर होमलाइट,डीटीएच कनेक्शन सहित टीवी, बोले, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता

कब है होली 2024?
होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है, इसलिए इस साल 25 मार्च को होली है। इस दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

 

 

Back to top button