धर्म-विशेष

Holika Dahan 2024: होली पर बनेंगे अत्यंत शुभ योग,जाने होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होली पर बनेंगे अत्यंत शुभ योग

Holika Dahan 2024: होली पर बनेंगे अत्यंत शुभ योग,जाने होलिका दहन का शुभ मुहूर्त,यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी – अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन से पहले मुहूर्त देखना बहुत जरूरी होता है,आइये आपको इसकी पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक की सब डिटेल बताते है तो बने रहिये अंत तक-

Holika Dahan 2024: होली पर बनेंगे अत्यंत शुभ योग,जाने होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Read Also: जल्द दस्तक देगी Mahindra XUV300 facelift जिसमे मिलेंगे अमेजिंग और डिफरेंट फीचर्स

Holika Dahan 2024 शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन पर कुछ समय के लिए भद्राकाल का साया रहेगा, जो 24 मार्च रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन के लिए सबसे उत्तम समय रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप होलिका दहन बिना बाधा के कर सकते हैं।

Holika Dahan 2024: होली पर बनेंगे अत्यंत शुभ योग,जाने होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन की पूजा से पहले पवित्र स्नान करें।
  • स्नान के बाद जहां होलिका दहन की पूजा कर रहे हो, वहां पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं।
  • पूजा के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।
  • इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 प्रकार के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।
  • फिर इन चीजों से विधि अनुसार पूजा करें।
  • फल, गुझिया, मीठी पूरी आदि का भोग लगाएं।
  • इसके साथ ही भगवान नरसिंह की भी पूजा विधि-विधान के साथ करें।
  • अंत में अपनी मनोकामनाओं को होलिका दहन के समक्ष कहें।

Back to top button