ब्यूरोक्रेट्सशिक्षक/कर्मचारी

प्रभारी प्राचार्य की छुट्टी : कलेक्टर की अनुशंसा पर DPI ने दिया आदेश….अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी… पढ़िये क्या है पूरा मामला

रायपुर 13 सितंबर 2022। जांजगीर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य एलएल भारती पर गाज गिर गयी है। DPI  ने एमएल भारती की आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पद से छुट्टी कर दी है। दरअसल जांजगीर कलेक्टर ने प्राचार्य एलएल भारती को निलंबित करने की अनुशंसा डीपीआई को भेजी थी, जिसके बाद डीपीआई ने एक्शन लिया है। आदेश में डीपीआई ने लिखा है कि एलएल भारती की प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल पदस्थापना संस्था शाला उच्च माध्यमिक विद्यालय आमनदुला मालखरोदा जिला सक्ती में किया गया है। डीपीआई ने अपने आदेश में कहा है कि पहले इनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल संस्था में भेजा जायेगा और फिर उसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

ये था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य की महिला ABEO के साथ विवाद हो गया था। ये विवाद उस वक्त हुआ था, स्कूल में पैरेंट्स मीट का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान प्राचार्य ने महिला एबीईओ के साथ दुर्व्यवहार के साथ ‘दिखा देने की’ घुड़की भी दी थी। इस मामले में महिला अधिकारी ने कलेक्टर को लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच के उपरांत डीपीआई को कार्रवाई के लिए लिखा था। इस शिकायत पर डीपीआई ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इस विवाद का वीडिय़ो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। मूल् संस्था में भेजने के बाद जल्द ही प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो सकती है।

Back to top button