टॉप स्टोरीज़

100 रुपया तक रसोई गैस फिर हो सकता है महंगा: दीपावली के पहले बढ़ सकती है कीमत…जानिए कितनी हो सकती है घरेलू गैस की कीमत

नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2021। महंगाई पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। बेलगाम पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस भी महंगा हो सकता है। अगले सप्ताह रसोई गैस में बढ़ोतरी हो सकती है। एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्‍य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गया है। इसलिए एलपीजी के दाम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। सूत्रों ने बताया कि यह वृद्धि कितनी होगी यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। यदि ऐसा होता है, तो रसोई गैस की सभी श्रेणियों की कीमतों में यह पांचवीं वृद्धि होगी।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को 100 रुपये प्रति सिलेंडर का झटका लग सकता है। क्योंकि, एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे। जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा इस अंतर को पाटने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी की बिक्री पर नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। जहां सऊदी अरब में एलपीजी की दर इस महीने 60 प्रतिशत के उछाल के साथ 800 डॉलर प्रति टन हो गई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है।

Back to top button