क्राइमटॉप स्टोरीज़

देर रात तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो महिला समेत 5 की हालत गंभीर

कोरबा 18 मई 2023। देर रात एक सड़क हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। खुशकिस्मति की बात ये रही कि कार एक विशाल कुएं के मुहाने पर आकर रूक गयी, वरना पूरी कार कुएं में ही समा जाती। घटना में दो महिलाएं समेत 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक देर रात बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार कार कासनिया नर्सरी के अंधे मोड़ के पास अनियांत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार कई बार पलटने के बाद एक विशाल कुएं के मुहाने तक जाकर रूक गयी। अगर एक बार कार और पलटती, तो फिर पूरी कार कुएं में जमा सकती थी। फिलहाल जख्मी 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों ने घायलों की स्थिति को स्थिर बताया है।

Back to top button