हेडलाइन

CG: शादी की दावत में बिरयानी को लेकर बारातियों ने काटा बवाल, तोड़ डाली कुर्सियां टेबल,फिर बिना दुल्हन के लौटी बारात

सूरजपुर। पहले खाने को लेकर बारातियों ने दुल्हन पक्ष को धुना, फिर 4 लाख की डिमांड कर बिन दुल्हन के ही बारात लौट गई। मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर का है। जहां निकाह के बाद दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से दुल्हन को इनकार कर दिया। अब घटना के बाद दुल्हन पक्ष के आंसू नहीं थम रहे हैं।

 

दरअसल सूरजपुर के नारायणपुर में अंबिकापुर से बारात आई थी। सब कुछ ठीक था। बारात का दुल्हन पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुरूप इंतजाम भी किया था। दावत का भी शानदार इंतजाम किया गया था। लेकिन बारातियों को बिरयानी का जायका पसंद नहीं आया। खाने के आइटम में बाराती तरह तरह के नुक्स निकालने लगे।

 

फिर क्या था, खाने को लेकर बाराती और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष में पहले खूब मारपीट हुई और तोड़फोड़ शुरू हो गई। बाराती खाने के इंतजाम को लेकर भड़क गए और कहने लगे कि यही इंतजाम कर रखे हो। आप लोगों ने बारातियों के लिए ना खानें की व्यवस्था की है ना पीने का इंतजाम।

 

बारातियों ने कुर्सियां और टेबल तोड़ने शुरू कर दिए, जिसके बाद भगदड़ मच गई उसके बाद भी लड़की वाले हाथ पैर जोड़ कर माफी मांगकर, किसी तरहबसे मामला शांत कराया।

 

किसी तरह से निकाह शुरू हुआ, लेकिन इसी बीच लड़के वालों ने 4 लाख की डिमांड कर दी। जब लड़की वालों ने ₹400000 देने से इनकार किया तो फिर दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही जाने को तैयार हो गया। हालांकि इससे पहले दूल्हा पक्ष को लड़की वालों ने ₹100000 दिए थे। ऐसे में लड़की वालों ने अपनी माली हालत का हवाला देते हुए चार लाख की राशि देने में असमर्थता जताई तो दूल्हा पक्ष बिदक गया और फिर बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौट गया। अब इस मामले में लड़के पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

थाने में दिए आवेदन में खाने पीने को लेकर मारपीट करने की, दहेज के लिए। बारात वापस होने की आवेदन दिया है रामानुजनगर पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्यवाही की बात कह रही है।

Back to top button