पॉलिटिकलहेडलाइन

‘मिशन बस्तर’ : 9 अक्टूबर से कांग्रेस का मिशन बस्तर … 12 अक्टूबर तक 12 विधानसभाओं में चलेगा मैराथन बैठकों का सिलसिला…

रायपुर 6 अक्टूबर 2022। राजनीतिक दलों का अब मिशन बस्तर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पिछले दिनों बस्तर का मैराथन दौरा किया था, अब कांग्रेस भी अपने मिशन बस्तर पर निकल रही है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बस्तर दौरे पर निकाल रहे हैं। 4 दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता 12 विधानसभा में पहुंचें और मैराथन बैठक लेंगे।

कांग्रेस की ये मैराथन दौरे की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कांग्रेस के शीर्ष नेता सभी 12 विधानसभा में कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और बूथ प्रभारियों की बैठक लेंगे। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस लगातार बस्तर पर अपना फोकस बनाये हुए हैं। संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि कांग्रेस हर विधानसभा में जा रही है और कार्यकर्ताओं से बात कर रही है। नवरात्र में भी मोहन मरकाम ने कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक की पदयात्रा की थी।

अमरजीत चावला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान भी उन्होंने बस्तर में कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर फीडबैक लिया था। इससे पहले मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हारी हुई सीटों का दौरा किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं का मन टोटाला गया था। उन्होंने कहा कि 4 दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का भी बस्तर दौरे पर जायेंगे।

Back to top button