हेडलाइन

नरेंद्र मोदी ने शेयर किया इस बच्ची का वीडियो…. टैलेंट देख PM भी हुए मुरीद…. ट्वीट कर लिखा…

इंटरनेट पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिखाई दे जाते हैं, जो दिल के साथ मन भी जीत लेते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। दरअसल, ये वीडियो एक बच्ची का है, जो काफी छोटी है और पियानो बजा रही है। पीछे से बच्ची की मां जैसे-जैसे गाने की धुन सुना रही है। बिल्कुल वैसे ही बच्ची पियानो पर अपनी उंगलियां फेर रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये खूबसूरत सा वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और इसे काफी लोगों ने शेयर भी किया है। इस वीडियो की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेयर किया है। इसके साथ ही बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया है – यह वीडियो सभी के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है.. असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता… शालमली को ढेरों शुभकामनाएं। वीडियो में बच्ची इतनी क्यूट दिखाई दे रही है, जिसे क्यूटनेस पर आप अपना दिल हार बैठेंगे और इसे बार-बार देखना चाहेंगे।


इस वीडियो को सुनने के बाद आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। बच्ची का टैलेंट देखने के बाद आप भी इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। यह बच्ची अभी बहुत ही छोटी है। इस उम्र में बच्ची का टैलेंट देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो को 2 लाख 47 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या बेहतरीन आवाज़ है। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर बच्ची। आगे चलकर आप एक बेहतरीन संगीतकार बनोगी।


विशेष बात ये है कि शालमली एक हाथ से ही पियानो बजा रही है। उसकी असाधारण प्रतिभा देख पीएम मोदी ने दिल खोलकर उसकी प्रशंसा की है। आपको बता दें कि Pallavagala Pallaviyali गाने को कन्नड़ कवि केएस नरसिम्हा स्वामी ने लिखा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला इसी की पंक्तियां गुनगुना रही है। जिस पर शालमली बेहतरीन तरीके से पियानो बजा रही है। शालमली का ये वीडियो इस समय छाया हुआ है।

Back to top button