हेडलाइन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुछ देर में पहुंचेंगे रायपुर… भाजपा की तरफ से जोरदार स्वागत की तैयारी…बाइक रैली के साथ शुरू होगा सफर

रायपुर 9 सितंबर 2022 । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा ने जोरदार तैयारी की है।


पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर 01:00 बजे नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे । कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Back to top button