जॉब/शिक्षा

NEET UG 2022 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें पूरा अपडेट…

रायपुर 10 अक्टूबर 2022 : NEET UG 2022 Counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( National Eligibility Cum Entrance Test Undergraduate, NEET UG 2022) राउंड 1 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 11 अक्टूबर, 2022 से शुरू हो रही है। पहले राउंड के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस दौर के लिए केवल वही अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा 2022, NEET UG 2022 में सफलता पाई हो, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश सह परीक्षा, NEET UG Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 11 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में सफल हो गए हैं ,उन्हें MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कल से पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन करने के दौरान उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी डॉक्यूमेंट्स, एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड एवं अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे। राउंड 1 की काउंसलिंग प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी। काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां कुछ इस प्रकार हैं।

रजिस्ट्रेशन करने की शुरुआत – 11 अक्टूबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2022
च्वाइस फ़िलिंग की शुरुआत – 14 अक्टूबर 2022
च्वाइस फ़िलिंग एवं लॉकिंग कीअंतिम तिथि – 18 अक्टूबर 2022
वेरिफ़िकेशन ऑफ़ इंटरनल कैंडिडेट्स – 17- 18 अक्टूबर 2022
शीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग – 19 -20 अक्टूबर 2022
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट – 21 अक्टूबर
रिपोर्टिंग – 23-28 अक्टूबर 2022

इसके बाद राउंड 2 के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। जो कि 18 नवंबर तक चलेगी। शुरुआती दो राउंड के बाद MCC की ओर से मॉप अप राउंड का आयोजन किया जाएगा।

Back to top button