जॉब/शिक्षाबिग ब्रेकिंगब्यूरोक्रेट्स

CG Teacher Recruitment : बिलासपुर में शिक्षक व गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की अंतरिम मेरिट सूची जारी…इस तरह चेक करें अपना नाम, 17 अक्टूबर तक दावा आपत्ति…

बिलासपुर 13 अक्टूबर 2022। बिलासपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके अंतर्गत शैक्षणिक पदों पर भर्ती के उपरांत गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्रों की सूची जारी कर 28 सितंबर 2022 तक दावा आपत्ति मंगाया गया था। दावा आपत्ति के उपरांत लेखापाल एवं सहायक ग्रेड 02 के लिए 3498 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से कुल पात्र उम्मीदवारों की संख्या 2904 है। इसी प्रकार कम्प्यूटर शिक्षक के 2287 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पात्र उम्मीदवार 1600, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग के 1609 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 973 उम्मीदवार पात्र, ग्रंथपाल के 1877 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1389 उम्मीदवार पात्र एवं व्यायाम शिक्षक के 578 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 384 उम्मीदवार पात्र है। इस प्रकार कुल 9849 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पात्र उम्मीदवारों की संख्या 7250 है।


पदों की भारांश की गणना कर अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन जिले की वेबसाइट bilaspur.gov.in में अपलोड किया गया है। अंतरिम मेरिट सूची के संबंध में 17 अक्टूबर तक दस्तावेज साक्ष्य सहित दावा आपत्ति किया जा सकता है। 17 अक्टूबर के पश्चात प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात् अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन कर दस्तावेज परीक्षण किया जाएगा। कम्प्यूटर शिक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड 2 के पद पर साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा का आयोजन कर प्राप्त कुल अंकों के आधार पर चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज परीक्षण हेतु अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना दी जाएगी।

संविदा नियुक्ति हेतु नर्सरी शिक्षकाओं की अंतरिम मेरिट सूची जारी

बिलासपुर 13 अक्टूबर 2022/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाला लाजपत राय एवं तारबाहर में प्रारंभ हो रहे नर्सरी कक्षाओं के लिए नर्सरी शिक्षिकाओं की संविदा भर्ती के लिए 363 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए थे। दावा आपत्ति के उपरांत 114 उम्मीदवार पात्र पाए गए। जिनके अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन जिले की वेबसाइट bilaspur.gov.in में किया गया है, जिसके लिए 17 अक्टूबर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये है। दावा आपत्ति के उपरांत 21 अक्टूबर 2022 को प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं साक्षात्कार का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबाहर में किया जाएगा।

Back to top button