पॉलिटिकलहेडलाइन

‘अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा’…राहुल गांधी के दौड़ते हुए VIDEO वाले TWEET पर मुख्यमंत्री ने लिखा…

रायपुर 6 अक्टूबर 2022। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कई वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश में हजारों लोगों को उनका समर्थन वाला वीडियो ट्रेंडिंग में रहा, तो वहीं गुरूवार को उन्होंने कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौड़ लगा दी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हाथ पकड़े दौड़ लगाते राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया में ट्रेड कर रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के उस वीडियो पर ट्वीट कर लिखा है… ‘अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा’। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार अंतराल में भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ रहे हैं। केरल में वो दो बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ों यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में शुरू हुई और 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कर्नाटक में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

भारत जोड़ो यात्रा’ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ दौड़ाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को शुरू में मार्च के दौरान राहुल गांधी के ठीक बगल में चलते हुए देखा जा सकता है. फिर अचानक सभी को हैरान करते हुए राहुल गांधी ने सिद्धारमैया का बायां हाथ पकड़ लिया और दौड़ना शुरू कर दिया.मालूम हो कि भारत जोड़ों यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में शुरू हुई और 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी. इस दौरान राहुल गांधी ने सुनिश्चित किया कि कर्नाटक कांग्रेस में दोनों दिग्गज नेता सिद्धारमैया और पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार को समान महत्व दिया जाए. कांग्रेस दोनों प्रतिद्वंद्वी नेताओं के बीच संबंधों को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकता का एक मजबूत संदेश भेजने की कोशिश कर रही है.

Back to top button