क्राइम

CG NEWS: SECL कर्मी की हत्या कर लाश को कार की डिक्की में डालकर लगा दी आग, घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग…

रायगढ़ 30 दिसंबर 2022। सरगुजा-रायगढ़ जिला के सरहदी क्षेत्र में एक जली हुई कार की डिक्की में एसईसीएल कर्मी का बुरी तरह से जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि हत्यारों ने एसईसीएल कर्मी की पहले हत्या की, इसके बाद उन्होने लाश को मृतक के कार की डिक्की में रखकर सरगुजा-रायगढ़ के घाटी वाले सुनसान इलाके में ले जाकर आग लगा दी। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी के बाद एसपी अभिषेक मीणा के निर्देश पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए तफ्तीश शुरू की गयी। जिसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने की उम्मींद जता रही हैं।

एसईसीएल कर्मी के अंधे कत्ल की ये वारदात रायगढ़ जिला के कापू थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रायगढ जिले के पत्थलगांव सुखरापारा में 58 वर्षीय सालिक राम कुजूर का परिवार निवास करता हैं। सालिकराम एसईसीएल के बरौद खदान में इलेक्ट्रिकल सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले वह अपने गांव जाने के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद सरगुजा के सीतापुर से लगे गांव टांगरसूर में उसकी बड़ी सास की मौत हो गई थी। जहां वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था। बुधवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पत्नी को मायके में ही छोड़ कर वहां से विजयनगर चला गया था। यहां अपनी खेत के धान बेचने के लिए वह सुबह के वक्त धान खरीदी केंद्र जाने के लिए रवाना हुआ था।

लेकिन लेकिन एसईसीएल कर्मी सालिकराम की कार विजयनगर धान खरीदी केंद्र पहुंचने से पहले ही हत्यारों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस की माने तो हत्यारों ने सालीकराम कुजूर की हत्या करने के बाद उसकी लाश को उसी के कार की डिक्की में रखकर सरगुजा के मैनपाट मार्ग में ले गये। इसके बाद आरोपियों ने कार को सुनसान स्थान पर ले जाकर सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगाकर फरार हो गये। कार के नंबर से मृतक एसईसीएल कर्मी की पहचान पुलिस ने की हैं। इसके बाद मृतक की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर कार की डिक्की से मिले नर कंकाल से मिले लोहे की अंगूठी, जिंस के बटन और हाथ में पहने कड़ा से उसकी लाश की पहचान की गयी।

घटना की जानकारी के बाद रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश में मामले की जांच शुरू कर दी गयी हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला हैं कि मृतक सालिकराम ने कापू थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में जमीन खरीद रखी थी। जिसे लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस खुलासे के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। कापू पुलिस की माने तो इस अंधे कत्ल की गुत्थी लगभग सुलझा ली गयी हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Back to top button