ब्यूरोक्रेट्स

DA बढ़ोतरी का अधिकारिक आदेश: जानिए महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी…….देखें बढ़े DA और एरियर का पूरा कैलकुलेशन

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2021। केंद्रीय कर्मचारियों की ये दीवाली बल्ले-बल्ले होने वाली है। महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के ऐलान के बाद अब वित्त विभाग ने आधिकारिक दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। वित्त विभाग के संचालक की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक डीए और डीआर की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता और पेंशनर को महंगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी करके 31% किया गया है। इससे 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।

रकम के हिसाब से समझिए

मान लीजिए कि मूल वेतन 18 हजार रुपए है। इस वेतन वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के तौर पर 5040 रुपए मिल रहे हैं। ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है। इस भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होने पर मिलने वाली रकम 5580 रुपए होगी। मतलब ये कि कर्मचारियों के वेतन में 540 रुपए (5580-5040 रुपए)  का इजाफा होगा। आप अपने मूल वेतन के आधार पर इसका कैल्कुलेशन कर सकते हैं। जितना ज्यादा मूल वेतन होगा, महंगाई भत्ता भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी।सालाना आधार पर देखें तो सैलरी में 6480 रुपये बढ़ेंगे.

 

31 परसेंट DA पर कैलकुलेशन

अब 3 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ने पर कुल DA 31 परसेंट हो जाएगा. 7th Pay Commission मैट्रिक्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लेवल-1 की सैलरी रेंज 18,000 रुपये से लेकर 56900 रुपये तक है. अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 66,960 रुपये होगा. लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 30,240 रुपये होगा.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (31%)                       5580 रुपये/माह
3. अबतक महंगाई भत्ता (17%)                  3060 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       5580-3060 = 2520 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       2520X12= 30,240 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (31%)                      17639 रुपये/माह
3. अबतक महंगाई भत्ता (17%)                 9673 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      17639-9673 = 7966 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       7966X12= 95,592 रुपये

Back to top button