क्राइम

पुलिस नक्सली मुठभेड़ एक महिला नक्सली ढेर… नक्सली समान भी बरामत…

रायपुर 1 अप्रैल 2023 छतीसगढ़,महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली से बड़ी खबर आ रही है। यहां के जंगल में दो अलग – अलग जगह हुए पुलिस,नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर होने की खबर है। वहीं मौके से पुलिस ने नक्सली सामग्री भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सीमा पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के गट्टा थाना इलाके में C 60 के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। खबर है की यहाँ के जंगल में जवानों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है की मुठभेड़ भमरागड़ जंगल में हुआ है। जहाँ मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद किया है।

Back to top button