हेडलाइन

कैदी फरार: जेल में भर्ती पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुआ फरार, CCTV खंगाल रही है पुलिस

दुर्ग 15 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी और पुलिस परेड में व्यस्थ थे, तभी मौका का फायदा उठाकर एक कैदी फरार हो गया। कैदी दुर्ग जेल में गंभीर मामलों में बंद था। कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कैदी मौका का फायदा उठाकर जेल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही कैदी को अस्पताल में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैदी की तलाश में पुलिस जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक कैदी पाक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी को उल्टी दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन  सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वो मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस महकमे में इस घटना के बाद हड़कंप मचा है। वहीं सीसीटीवी खंगालने में पुलिस जुटी है। आरोपी को पाक्सो और अपहरण के मामले में 23 वर्ष की सजा मिली थी। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है।

Back to top button