हेडलाइन

प्रमोशन ब्रेकिंग : …अब इस जिले में कलेक्टर ने प्रमोशन गड़बड़ी पर दिखायी सख्ती… NW न्यूज से बोले- एडिश्नल कलेक्टर को दिया है जांच का जिम्मा, रिपोर्ट मिलते ही लेंगे एक्शन

महासमुंद 20 अक्टूबर 2022। सहायक शिक्षकों के प्रमोशन की लिस्ट जितनी तेजी से जारी हो रही है, उतनी ही तेजी से प्रमोशन लिस्ट निरस्त भी हो रही है। कोंडागांव, कोरबा, बलरामपुर में प्रमोशन रद्द हो चुका है, जबकि कई जिलों में प्रमोशन लिस्ट के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। वजह बहुत साफ है कि इस बार सहायक शिक्षक के प्रमोशन में जमकर धांधली हुई है। कई जिलों से शिकायत सीधे तौर पर उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची है। जांजगीर में पैसे के लेनदेन का ऑडियो DPI के पास पहुंचा है, तो वहीं कई जिलों के कलेक्टर तक भी प्रमोशन में हुई धांधली की शिकायत आयी है।

महासमुंद में भी प्रमोशन को लेकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सामने आयी है। इन शिकायतों को लेकर NW न्यूज 24 ने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर से बात की। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने NW न्यूज 24 को बताया कि …

सहायक शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर शिकायतें आयी है। प्रशासन उन शिकायतों का परीक्षण कर रहा है। हमने इसे काफी गंभीरता से लिया है साथ ही एडिश्नल कलेक्टर को इस मामले में जांच के निर्देश दिये हैं। एडिश्नल कलेक्टर की तरफ से जांच रिपोर्ट आने के बाद हम इस पर कार्रवाई करेंगे। पूरी पारदर्शिता के साथ शिक्षकों का प्रमोशन किया जायेगा। शिक्षकों की शिकायतों पर प्रशासन काफी गंभीर है।

नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर महासमुंद

किस तरह की है प्रमोशन में शिकायतें

  • पदोन्नति सूची का प्रकाशन नहीं किया गया, जिससे ये भी पता नहीं चल पा रहा है कि किस क्रम संख्या तक प्रमोशन किया जा रहा है, जबकि 1200 क्रम संख्या तक गोपनीय प्रतिवेदन मंगाया गया और फिर क्रम संख्या 2500 का भी पदोन्नति आदेश मिल जाता है।
  • पदोन्नति आदेश में एक ही स्कूल में तीन-तीन प्रधान पाठक की पोस्टिंग दे दी गयी है।
  • स्थानांतरण के संबंध में उपरोक्त नियमावली भर्ती सेवा अधिनियम 1961 के नियम के तहत पदोन्नति की वरिष्ठता का निर्धारण किया जा रहा है। हाईकोर्ट में JD कार्यालय से हलफनामा दायर किया गया , तो जिसमे कही भी कार्यभार ग्रहण तिथि से वरिष्ठता प्रदान किया जाये, ऐसा उल्लेख नहीं है।उपरोक्त नियम का ग का क्रमांक 4 में स्पष्ट उल्लेख है।


संविलियन पूर्व सेवा कि गणना को सुन्य मानकर प्रमोशन किया जा रहा है 5वर्ष को तीन वर्ष किया गया है। तो फिर प्रमोशन मै हमारी वरिष्टता कैसे प्रभावित होगी

Back to top button