हेडलाइन

रानी के खिलाफ राजकुमार: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी के नामों का ऐलान, कंगना रणौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह, देखिये उम्मीदवारों की सूची

नयी दिल्ली 13 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।  मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर भी मुहर लग गई है। पार्टी की इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस की ताजा लिस्ट में गुजरात के लिए चार, हिमाचल प्रदेश के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए एक और ओडिशा के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Back to top button