×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Saturday, 29 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ लौटी रुपकुमारी चौधरी का जबरदस्त स्वागत, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

रायपुर 29 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद  रूपकुमारी चौधरी का दायित्व ग्रहण करने के बाद शनिवार को प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी, ढोल-ताशों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।

विमानतल से एकात्म परिसर तक उत्साह

विमानतल पर स्वागत के पश्चात श्रीमती चौधरी सीधे एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचीं। यहाँ प्रदेशभर से जुटीं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी जयघोष के बीच उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Advertisement

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पितृ पुरुषों को पुष्पांजलि

एकात्म परिसर में स्वागत कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ पहुँचीं। वहाँ उन्होंने स्मृति मन्दिर में पार्टी के पितृ पुरुषों एवं प्रेरणास्रोत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई इस महती जिम्मेदारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवसर मिलना केवल भाजपा में ही संभव है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘नारी शक्ति वन्दन’ का दौर चल रहा है। संगठन में महिलाओं की भूमिका केवल भागीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नीतियों के क्रियान्वयन और राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में अग्रणी हैं। श्रीमती चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं—जैसे महतारी वन्दन योजना, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी—को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना महिला मोर्चा का प्रमुख ध्येय है।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक, कमलेश शाश्वत, संगीता शर्मा, पुनीता डहरिया, पुष्पलता चौहान, सविता चंद्राकर, शीलू साहू, अंजू त्रिपाठी, संतोषी दीवान, कुमुद बघेल, भारती बागल, गीतांजलि पटनायक, तिलेश्वरी धुरंधर, प्रतिज्ञा गुप्ता, प्रियंका गिरी, नीतू कोठारी, किरण सिंह, वंदना राठौर, प्रीति परगनिया, सत्यलता मिरी, प्रेमलता नागवंशी, माधुरी साहू सहित प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, वरिष्ठ नेत्रीगण और रायपुर सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण: 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.74 करोड़ की राशि वितरित; CM साय ने कहा- ‘प्रतिभाओं को निखारने सरकार प्रतिबद्ध’

RECOMMENDED

सरकार ने दिया था TET पर सेवा सुरक्षा व शिक्षक हित का विश्वास, फिर विश्वासघात क्यों? प्रमोशन में विभागीय जल्दबाजी पर उग्र हुआ फेडरेशन, रविंद्र राठौर की चेतावनी- जिस जिले से आदेश निकला…

RECOMMENDED

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान से हर लाभार्थी तक पहुंचेगी योजनाएं, मुख्यमंत्री बोले, नक्सल मुक्ति के बाद बस्तर में बहा विकास का नया बयार

RECOMMENDED

CG- स्टंटबाजी पड़ गयी महंगी: उफनते नाले से पार करा रहा था स्कार्पियो, बाल-बाल बची तीन युवकों की जान

RECOMMENDED

CG- झगड़ा हुआ तो जबरदस्ती जहर पिलाकर ले ली जान, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में नौकरी : सीएससी ई-गवर्नेंस में जिला समन्वयकों की भर्ती: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में पद रिक्त, 8 सितंबर तक करें आवेदन

RECOMMENDED

CG-हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

RECOMMENDED
Rain Petrichor Science

छत्तीसगढ़ में मानसून : औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज, देखिये किस जिले में सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम हुई बारिश

RECOMMENDED
Ather Konarc Electric Scooter

भारत में लॉन्च हुआ Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर: ₹99,999 शुरुआती कीमत, मिलेगी 200 किमी तक की रेंज

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max का आधिकारिक खुलासा: 6.85-इंच BOE 2K Zeiss डिस्प्ले और 200MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

RECOMMENDED
TATA Tigor Facelift 2026

TATA Tigor Facelift 2026: नए अवतार और 360-डिग्री कैमरा के साथ जल्द लेगी एंट्री, लीक हुई जानकारी

RECOMMENDED

CG : IFS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

RECOMMENDED

CG-श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 5 की हालत गंभीर, गिरौदपुरी धाम जाने के दौरान हादसा

RECOMMENDED

CG-55 लाख में मकान का सौदा, 50 लाख एडवांस लेकर किया बड़ा खेल; सुपेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

RECOMMENDED

CG-सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख से ज्यादा की ठगी, दो अलग-अलग आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल, बिरयानी खाने निकले युवक की हत्या; नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
BSNL's new prepaid plan

BSNL का नया प्रीपेड प्लान: सिर्फ 39 रुपये में मिलेगा 20GB हाई-स्पीड डेटा, जानिए पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Acer Swift Neo 14

Acer Swift Neo 14 भारत में Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च, कीमत ₹67,999 से शुरू

RECOMMENDED
Maruti Brezza ZXi+ vs TATA Nexon Fearless+ PS

Maruti Brezza ZXi+ vs TATA Nexon Fearless+ PS: फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी तुलना

RECOMMENDED
Ola S1Z Scooter Launch

Ola S1Z Scooter Launch: ओला ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 79,999 रुपये से कीमत शुरू; मिलेगी 301 KM की रेंज

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण: 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.74 करोड़ की राशि वितरित; CM साय ने कहा- 'प्रतिभाओं को निखारने सरकार प्रतिबद्ध'