×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Saturday, 29 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण: 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.74 करोड़ की राशि वितरित; CM साय ने कहा- ‘प्रतिभाओं को निखारने सरकार प्रतिबद्ध’

रायपुर 29 अगस्त 2026। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए।

इसके साथ ही समारोह में 540 अन्य खिलाड़ियों को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपए की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

Advertisement

‘छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए 5 विशेष मिशन’

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी सफलता से पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ता है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार खेलों को नई ऊंचाई देने के लिए ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ (100 करोड़ रुपए का बजट) सहित पांच प्रमुख मिशनों पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। नवा रायपुर में लगभग 67 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक विश्वस्तरीय तीरंदाजी अकादमी और पंडरापाट में पहाड़ी कोरवा समुदाय की प्राकृतिक तीरंदाजी प्रतिभा को निखारने के लिए 18 करोड़ रुपए की लागत से अकादमी बनाई जा रही है। इसके अलावा कुनकुरी, रायगढ़ और रायपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।

खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के द्वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिससे उनके लिए शासकीय सेवा में सीधी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा बस्तर ओलंपिक (जिसमें इस वर्ष 3 लाख 91 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया), सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के माध्यम से दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथियों के संबोधन

  • उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विविधता खेलों के लिए अनुकूल है। उन्होंने बिलासपुर खेल अकादमी की गीता यादव और मधु सिदार के एशिया कप हेतु भारतीय टीम में चयन का विशेष रूप से उल्लेख किया।

  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है, जिससे हमारे खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर परचम लहरा रहे हैं।

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आगामी ओलंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सूची

वर्ष 2023-24

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: कु. मोनिका साहू (फेंसिंग), श्री सुभाष लहरे (वेटलिफ्टिंग), श्री अनुप यदु (नेटबॉल), श्री राजेश राठौर (नेटबॉल), श्री भूपेन्द्र कुमार गढ़े (सॉफ्टबॉल) एवं श्री परमानंद (पैरा स्विमिंग)।

  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार: सुश्री दिपांशी नेताम (फेंसिंग), श्री महेन्द्र धुर्वे (वॉलीबॉल), श्री अमित कुमार (एथलेटिक्स) एवं श्री राकेश कडती (सॉफ्टबॉल)।

  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: श्री विकास ढीढ़ी (पैरा जूडो)।

  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान: कु. सीता साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), श्री करन भारती (वुशू), सुश्री प्रियंका ठाकुर (वुशू), श्री शशांक मसीह (रायफल शूटिंग), श्री राजीव साहू (टेबल टेनिस), कु. काजल (टेबल टेनिस), कु. भूमिका उपाध्याय (हॉकी) एवं अजिंक्या सिंह (तैराकी)।

  • शहीद विनोद चौबे सम्मान: श्री प्रवेश चढ्ढा (शूटिंग), श्री विजय बहादुर (हैंडबॉल), श्री लक्ष्मण लाल साहू (कुश्ती), श्री के. रवि शंकर (टेबल टेनिस) एवं श्री गिरिराज बागड़ी (टेबल टेनिस)।

  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी: सीनियर वर्ग में बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग टीम।

वर्ष 2024-25

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: कु. ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग), श्री ईशान भटनागर (बैडमिंटन), श्री दिव्यांशु नेताम (फेंसिंग), कु. भूमि गुप्ता (तैराकी), कु. सोनम शर्मा (नेटबॉल), श्री कलाराम पटेल (पैरा एथलेटिक्स) एवं लोमेन्द्र साहू।

  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार: श्री मानस भट्टाचार्य (बैडमिंटन) एवं श्री सुखदेव (पैरा एथलेटिक्स)।

  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: श्री अशोक कुमार साहू (कयाकिंग एवं कैनोइंग)।

  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान: कु. सुमन यादव (फुटबॉल), श्री रोहित रजक (हॉकी), कु. गीतांजलि निर्मलकर (हॉकी), श्री के.एस. साई प्रशांत (टेबल टेनिस), कु. सुष्मिता सोम (टेबल टेनिस), श्री रामकृष्ण साहू (पैरा स्विमिंग), स्वाति साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), श्री साकेत सामुएल (रायफल शूटिंग), श्री अमन तिवारी (वुशू) एवं कु. मानसी डुंभरे (वुशू)।

  • शहीद विनोद चौबे सम्मान: श्रीमती प्रभा हुसैन (एथलेटिक्स), श्रीमती संगीता राजगोपालन (बैडमिंटन), श्री गामा यादव (कुश्ती) एवं श्री प्रनय नन्द मजूमदार (टेबल टेनिस)।

  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी: सीनियर महिला वर्ग में बिलासपुर की तीरंदाजी टीम।

वर्ष 2025-26

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: विकास कुमार (आर्चरी), किरण पिस्दा (फुटबॉल), दीपांशी नेताम (फेंसिंग), सुजेय तंबोली (बैडमिंटन), आयुष माखिजा (बैडमिंटन), संजू देवी (कबड्डी), रीमा राय (सॉफ्ट टेनिस), मिशा कुमारी (नेटबॉल) एवं लक्की यादव (पैरा एथलेटिक्स)।

  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार: दिव्यांशु देवांगन (शूटिंग), विक्रम राज (आर्चरी), दिव्यांश अग्रवाल (बैडमिंटन), सोनिका राजवाड़े (एथलेटिक्स), स्वप्निल प्रधान (वुशू), भूमिका चौधरी (नेटबॉल), पूजा (नेटबॉल) एवं निखिल कुमार यादव (पैरा एथलेटिक्स)।

  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: अजय दीप सारंग (वेटलिफ्टिंग)।

  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान: संस्कार दिवान (वुशू), विद्या सिंह (वुशू), अंकुश सिंह (खो-खो), झमिता साहू (खो-खो), हेमशिखर (वॉलीबॉल), अरन्दिम देवनाथ (टेबल टेनिस), स्नेहा न्योगी (जूडो), अनमोल सिंह (जूडो), यश केरकेट्टा (बॉक्सिंग), टुकेश साहू (जिम्नास्टिक), सेमेश्वर सिंह (पैरा स्विमिंग), श्रीकांत पाण्डे (पैरा जूडो) एवं खुशाल यादव (हॉकी)।

  • शहीद विनोद चौबे सम्मान: गंगेश्वर (एथलेटिक्स), ख्वाजा अहमद (वॉलीबॉल), एवन कुमार जैन (वेटलिफ्टिंग), मो. अकरम खान (वॉलीबॉल) एवं प्रदीप जोशी (टेबल टेनिस)।

  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी: तीरंदाजी सीनियर महिला टीम एवं सॉफ्ट टेनिस जूनियर बालिका टीम।

कार्यक्रम में उपस्थिति: समारोह में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू एवं सुनील सोनी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिसोदिया सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और प्रशिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

सरकार ने दिया था TET पर सेवा सुरक्षा व शिक्षक हित का विश्वास, फिर विश्वासघात क्यों? प्रमोशन में विभागीय जल्दबाजी पर उग्र हुआ फेडरेशन, रविंद्र राठौर की चेतावनी- जिस जिले से आदेश निकला…

RECOMMENDED

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान से हर लाभार्थी तक पहुंचेगी योजनाएं, मुख्यमंत्री बोले, नक्सल मुक्ति के बाद बस्तर में बहा विकास का नया बयार

RECOMMENDED

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ लौटी रुपकुमारी चौधरी का जबरदस्त स्वागत, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

RECOMMENDED

CG- स्टंटबाजी पड़ गयी महंगी: उफनते नाले से पार करा रहा था स्कार्पियो, बाल-बाल बची तीन युवकों की जान

RECOMMENDED

CG- झगड़ा हुआ तो जबरदस्ती जहर पिलाकर ले ली जान, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में नौकरी : सीएससी ई-गवर्नेंस में जिला समन्वयकों की भर्ती: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में पद रिक्त, 8 सितंबर तक करें आवेदन

RECOMMENDED

CG-हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

RECOMMENDED
Rain Petrichor Science

छत्तीसगढ़ में मानसून : औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज, देखिये किस जिले में सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम हुई बारिश

RECOMMENDED
Ather Konarc Electric Scooter

भारत में लॉन्च हुआ Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर: ₹99,999 शुरुआती कीमत, मिलेगी 200 किमी तक की रेंज

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max का आधिकारिक खुलासा: 6.85-इंच BOE 2K Zeiss डिस्प्ले और 200MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

RECOMMENDED
TATA Tigor Facelift 2026

TATA Tigor Facelift 2026: नए अवतार और 360-डिग्री कैमरा के साथ जल्द लेगी एंट्री, लीक हुई जानकारी

RECOMMENDED

CG : IFS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

RECOMMENDED

CG-श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 5 की हालत गंभीर, गिरौदपुरी धाम जाने के दौरान हादसा

RECOMMENDED

CG-55 लाख में मकान का सौदा, 50 लाख एडवांस लेकर किया बड़ा खेल; सुपेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

RECOMMENDED

CG-सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख से ज्यादा की ठगी, दो अलग-अलग आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल, बिरयानी खाने निकले युवक की हत्या; नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
BSNL's new prepaid plan

BSNL का नया प्रीपेड प्लान: सिर्फ 39 रुपये में मिलेगा 20GB हाई-स्पीड डेटा, जानिए पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Acer Swift Neo 14

Acer Swift Neo 14 भारत में Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च, कीमत ₹67,999 से शुरू

RECOMMENDED
Maruti Brezza ZXi+ vs TATA Nexon Fearless+ PS

Maruti Brezza ZXi+ vs TATA Nexon Fearless+ PS: फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी तुलना

RECOMMENDED
Ola S1Z Scooter Launch

Ola S1Z Scooter Launch: ओला ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 79,999 रुपये से कीमत शुरू; मिलेगी 301 KM की रेंज

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

सरकार ने दिया था TET पर सेवा सुरक्षा व शिक्षक हित का विश्वास, फिर विश्वासघात क्यों? प्रमोशन में विभागीय जल्दबाजी पर उग्र हुआ फेडरेशन, रविंद्र राठौर की चेतावनी- जिस जिले से आदेश निकला...