बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

सहायक सेनानी के साथ मारपीट, सीएम ड्यूटी में आये हुए थे बिलासपुर, बच्चों के बीच विवाद रोकने पहुंचने पर हुई मारपीट..

बिलासपुर 13 मई 2023। बिलासपुर में सहायक सेनानी के साथ मारपीट की खबर है। मारपीट में जख्मी हुए सहायक सेनानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक सेनानी का नाम जगदीश मिश्रा बताया जा रहा है। जगदीश कवर्धा जिले में सहायक सेनानी के तौर पर पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगी थी। वो बिलासपुर सीएम ड्यूटी में आये हुए थे।

जानकारी के मुताबिक बच्चों के विवाद को रोकने पहुंचे सहायक सेनानी से कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की बतायी जा रहीहै। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी है। घायल जगदीश मिश्रा कबीरधाम जिले में सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ है। बिलासपुर जिले में सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में उनकी ड्यूटी लगी थी।

Back to top button