×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 19 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

साय सरकार ने ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को दी प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के 247 और भवन निर्माण के 42 कार्य शामिल, डिप्टी सीएम ने दी विभागीय कार्यों की जानकारी

रायपुर. 19 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य का सबसे बड़ा निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के विकास का आधार है। सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण के साथ विभागीय कार्यों में तेजी और प्रशासनिक कसावट लाने के लिए विभाग लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर-2023 में सरकार बनने के बाद से अब तक लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासकीय स्वीकृतियां मिली हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल, प्रमुख अभियंता  वी.के. भतपहरी और अपर सचिव  एस.एन. श्रीवास्तव भी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने प्रेस-कान्फ्रेंस में बताया कि पिछले ढाई वर्षों में विभाग को 12 हजार 666 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के कुल 1572 कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृतियां मिली हैं। इसमें सड़क निर्माण के 1285, पुलों के 247 और भवन निर्माण के 42 कार्य शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसम्बर-2023 से मार्च-2024 तक 80 कार्यों के लिए 551 करोड़ 42 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इनमें 374 किमी लंबाई की 72 सड़कें, 6 पुल और दो भवन शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2590 करोड़ 70 लाख रुपए लागत के कुल 438 कार्यों के लिए की स्वीकृति दी गई। इनमें 1465 किमी लंबाई की 400 सड़कें, 37 पुल और एक भवन शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा। विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए इस वर्ष 9129 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली, जो राज्य निर्माण के बाद पिछले 25 वर्षों के इतिहास में विभाग को मिली सर्वाधिक स्वीकृति है। इस वित्तीय वर्ष में 5129.60 किमी लंबाई की 754 सड़कों, 200 पुलों और 39 भवनों सहित कुल 993 कार्यों को मंजूरी दी गई। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10 अगस्त तक विभाग को 608 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें 608.20 किमी लंबाई की 59 सड़कें और दो पुलों के निर्माण शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में विभाग में कार्यों की गति बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूत किया गया है। बेहतर संचालन और प्रशासनिक कसावट के लिए सात नए संभागीय कार्यालय और 12 नए उप संभागीय कार्यालय शुरू किए गए हैं। इससे निर्माण कार्यों की निगरानी और स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकताओं में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण भी शामिल है।

श्री साव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए जल्द ही ‘वमिस’ (WAMIS – Work and Accounts Monitoring Integration System) लागू किया जाएगा। इस प्रणाली से डीपीआर तैयार करने से लेकर कार्य की स्वीकृति और अन्य प्रक्रियाएं ऑनलाइन और एकीकृत प्रणाली से संचालित होंगी। इससे वर्तमान में विभागीय प्रक्रियाओं में लगने वाले लंबे समय को कम किया जा सकेगा और निर्माण कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से विभागीय कामकाज में सुगमता के साथ गुणवत्ता और निगरानी में भी सुधार होगा। हम राज्य में “लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को नई गति देने लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रहेगा जारी, बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन से अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट

RECOMMENDED
ब्रिज कोर्स को लेकर शिक्षक संगठनों की बैठक

शिक्षक संघर्ष मोर्चा की पहल पर TET को लेकर शासन हुआ सक्रिय, ब्रिज कोर्स के जरिए राहत की तैयारी, कल शासन स्तर पर ज्ञापन का तुरंत दिखा असर

RECOMMENDED
Skoda Superb Q2 2027

चौथी-पीढ़ी की Skoda Superb Q2 2027 में CBU रूट से भारत में करेगी डेब्यू

RECOMMENDED

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

RECOMMENDED
Surge in demand for Tesla EVs in India

भारत में Tesla EVs की मांग में उछाल: बीते महीने 115 गाड़ियां बिकीं, बिक्री में 203% की भारी बढ़ोतरी

RECOMMENDED
Vivo Y31T 5G

Vivo Y31T 5G की भारत में एंट्री: 7200mAh बैटरी और IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग से लैस

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo: 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे CMF के नए किफायती ईयरबड्स, डिजाइन आया सामने

RECOMMENDED

जाने 40 वर्ष का पेड़, 1 साल में कंक्रीटीकरण से कैसे मारा जाता है, सत्य घटना की फोटो देंखें, पढ़िये क्या कहते हैं पर्यावरणविद सिंघवी

RECOMMENDED
ACB EOW

अंबिकापुर फर्नीचर घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

बीजापुर में फूड इंस्पेक्टर पर व्यापारी के घर बिना अनुमति घुसने का आरोप, व्यापारियों ने FIR की मांग की

RECOMMENDED

SCERT की बैठक में शिक्षक संगठनों से भेदभाव का आरोप, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत

RECOMMENDED

CG-रायपुर एम्स का दीक्षांत समारोह 2 सितंबर को, उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

RECOMMENDED

रायगढ़ में सेंट्रल GST की दबिश, प्लांट में कई घंटे खंगाले दस्तावेज; टैक्स चोरी की आशंका

RECOMMENDED

धमतरी में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा, युवतियों ने आयोजित की थी प्रार्थना सभा, हिंदू जागरण मंच ने लगाए आरोप

RECOMMENDED

CG-साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई मंदिरों को बना चुके थे निशाना

RECOMMENDED

शिक्षक ने की छात्रा से गंदी चैट: छात्रा के साथ कथित आपत्तिजनक चैटिंग का आरोप, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज

RECOMMENDED
Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition

Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition भारत में लॉन्च, ₹2.10 लाख से कीमत शुरू

RECOMMENDED
Maruti Baleno Sigma EMI

Maruti Baleno Sigma EMI : ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित

RECOMMENDED
Acidity at Night

Acidity at Night : रात में सीने और गले में तेज जलन की क्या है असली वजह? जानिए ठंडे दूध का भ्रम और इसका वैज्ञानिक इलाज

RECOMMENDED
highcourt 4

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने तीन नामों की सिफारिश की

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रहेगा जारी, बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन से अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट