हेडलाइन

“मुझे विधानसभा आने से रोका गया” बृजमोहन अग्रवाल-अजय चंद्राकर बोले… विधानसभा घेराव के लिए जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका गया… नोंकझोंक, गिरफ्तार

रायपुर 26 जुलाई 20222। भाजपा के विधानसभा घेराव का मुद्दा आज विधानसभा में भी उठा। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने विधानसभा में कहा कि उन्हें विधानसभा आने के लिए रोका गया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया गया, विधानसभा आने से उन्हें रोका गया। बृजमोहन ने कहा कि उन्हें हाथ पकड़कर रोका गया, ये संवैधानिक परपंरा नहीं है। अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसा नहीं होता है कि विधानसभा चलने के दौरान किसी विधायक को गिरफ्तार किया जाये। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

आपको बता दें कि आज भाजपा ने प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध और अनाचार की घटना को लेकर विधानसभा घेराव किया था। जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित सीनियर भाजपा नेताओं की अगुवाई में विधानसभा घेराव की कोशिश की गयी, लेकिन भाजपा नेताओं को बैरिकेट लगाकर काफी पहले ही रोक लिया गया।

इस प्रदर्शन में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर भी शामिल हुए। सदन में मामला उठने पर संसदीय सचिव ने कहा कि इस मामले को वो दिखवाते हैं।

Back to top button