स्कूल बंद आदेश : भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद, सभी सरकारी-निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश

School Holiday । छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच बस्तर जिले में प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 11 सितंबर को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर, जिला बस्तर की ओर से 11 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 11 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। यानी इस दौरान सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लागू
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कलेक्टर के निर्देशन में लिया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
बारिश के दौरान सड़क, नदी-नालों और निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति को देखते हुए स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर एक दिन के लिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

और पढ़ें:
- रायपुर के स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार; युवतियों ने लगाए जबरन देह व्यापार के आरोप
- फिल्म हनुमान अंश टैक्स फ्री : राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ CM बोले, नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण
- बिलासपुर के बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर गिरी गाज, 60 की मंजूरी के बीच 90 फ्लैट का खेल! TNC ने लेआउट किया निरस्त
सम्बंधित खबरें

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में जा रही 19 महिलाओं...
6 minutes पहले
CG-गुरू बालदास के बड़े पुत्र व मंत्री खुशवंत साहेब के भाई ढाल दास साहेब...
2 hours पहले
रायपुर के स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार; युवतियों ने लगाए जबरन...
3 hours पहले




















