हेडलाइन

स्कूल का समय बदला : अब इस जिले में सर्दी की वजह से स्कूल की वक्त बदला.. देखिये नया टाइम टेबल

कोरबा 16 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सर्दी की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सर्दी की वजह से दो पालियों में लगने वाले स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक 8.30 बजे से दोपहर 12.15 तक लगेंगे। वहीं शनिवार को अपराह्न 12.30 बजे से 4.15 बजे तक कक्षाएं लगगी। वहीं दूसरी पाली में सोमवा से शुक्रवार तक कक्षाएं 12.30 बजे से 4.15 और और शनिवार को सुबह 8.30 बजे से 12.15 बजे तक लगेगी।

वहीं एकल पाली वाले स्कूलों में अब कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक 9.45 बजे से शाम 4.00 बजे तक और शनिवार को 8.30 बजे से 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेगी।

Back to top button