बिग ब्रेकिंग

VIDEO : मंत्रोच्चार के बीच सहायक शिक्षकों का सदबुद्धि यज्ञ……पुरोहितों और रीति-रिवाज के साथ धरनास्थल हुआ भक्तिमय….महाआरती में जमकर गूंजे भजन

रायपुर 19 दिसंबर 2021। सहायक शिक्षकों के 9वें दिन का आंदोलन सदबुद्धि यज्ञ के नाम रहा। प्रदेश भर से आये सहायक शिक्षकों ने आज रायपुर के धरनास्थल पर वैदिक रीति रिवाज से सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया और मांगो को पूरा करने क लिए इश्वर से आत्मबल और सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। इससे पहले सहायक शिक्षकों ने दोपहर करीब 12 बजे सदबुद्धि यज्ञ शुरू किया। इस यज्ञ के लिए पूरी रीति-रिवाज निभायी गयी। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ सदबुद्धि मांगी, ताकि सरकार शिक्षकों की मांग को पूरी कर दे।

करीब 2 घंटे चले सदबुद्धि यज्ञ के बाद सहायक शिक्षकों महाआरती भी किया और ईश्वर से आत्मबल की प्रार्थना की। सहायक शिक्षकों ने इस दौरान एक बार फिर अपनी दृढ़ता निभायी कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करे, वरना वो अपने घरों में नहीं लौटेंगे।

सहायक शिक्षकों का आंदोलन लगातार जारी है। 11 दिसंबर से शिक्षकों का आंदोलन चल रहा है, इस दौरान विधानसभा घेराव से लेकर, जेल भरो आदोलन, स्चवच्छता सत्याग्रह जैसे आंदोलन के अलग-अलग तरीकों से सरकार को मांगों की तरफ आकर्षित करने की कोशिश की गयी।

Back to top button