हेडलाइन

घायल युवक को देख सांसद रवि किशन ने ,अपना काफिला रोकर किया मदद …

गोरखपुर 25 दिसंबर 2023|सांसद रवि किशन फिल्म स्टार होने के साथ संवेदनशील भी हैं। इसका नजारा रविवार को गोरखपुर में देखा गया। सांसद रवि किशन शाहपुर थाना क्षेत्र में गंगेश्वर महादेव मंदिर में राम कथा में शामिल होने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरगदवा जा रहे थे। बरगदवा के समीप एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। सांसद ने इसे देखकर अपना काफिला रुकवाया। जिसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। सभी की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।

सांसद ने फोन कर परिजनों को दी जानकारी
सदर सांसद रवि किशन शुक्ल का काफिला जैसे ही रूका वैसे पुलिस और आसपास के लोग भी दौड़े। सांसद ने घायल के मुंह पर पानी छिड़का। जिसके बाद उसे होश आया। सांसद ने घायल व्यक्ति के घर फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। रवि किशन ने अपने कुछ सहयोगियों को घायल व्यक्ति के साथ अस्पताल भी भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी बड़ी गाड़ी वाले ने युवक को ठोकर मार दी थी। जिससे वह युवक गिर गया था।


आसपास तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ रही थीं। लेकिन कोई रूका नहीं था। कुछ लोग घायल की वीडियो बना रहे थे। सांसद ने युवक को अस्पताल भेजने के बाद स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी किया। सांसद ने कहा कि घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं। सरकार नि:शुल्क ऐंबुलेंस की व्यवस्था की है। 112 नंबर डायल करने भर से आप जिम्मेदारी से मुक्त है। चंद मिनटों में एम्बुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जाएगा।

Back to top button