×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Tuesday, 25 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

शिक्षा विभाग की अहम बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर का शिक्षा मंत्री को आग्रह पत्र, बोले, “TET की अनिवार्यता रद्द करने का आज ही आदेश दीजिये मंत्रीजी”

रायपुर, 25 अगस्त 2026। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज शिक्षा विभाग की एक अहम बैठक ले रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब प्रदेश में टीईटी के मुद्दे को लेकर शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। शिक्षकों की दो टूक मांग है कि पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर जारी आदेश तत्काल वापस लिया जाए और मौजूदा प्रचलित नियमों के आधार पर पदोन्नति दी जाए।

आज शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों की होने वाली बैठक में टीईटी और पदोन्नति का मुद्दा भी अहम माना जा रहा है। इसी को देखते हुए शिक्षक साझा मंच ने बैठक से ठीक पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम एक आग्रह पत्र जारी किया है। पत्र में शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देने की मांग की गई है।

Advertisement

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने शिक्षा मंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा है कि आज आप शिक्षा विभाग की एक अहम बैठक ले रहे हैं और हम सभी शिक्षकों को इस बैठक से बहुत उम्मीदें हैं। टीईटी के मुद्दे पर शिक्षकों के साथ हो रही ज्यादती और उनकी चिंताओं से मंत्री को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

अगस्त 2028 तक योग्यता साबित करने का समय, फिर जल्दबाजी क्यों?

राठौर ने पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षकों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है। ऐसे में विभाग अभी से ही टीईटी की अनिवार्यता के आधार पर शिक्षकों को उनके अधिकारों से वंचित करने की तैयारी क्यों कर रहा है, यह गंभीर चिंता का विषय है।

पत्र में कहा गया है कि शिक्षक मंत्री से अपेक्षा करते हैं कि वे उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझेंगे। शिक्षकों ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे कभी नहीं चाहते कि कलम और चॉक थामने वाले उनके हाथ नारों और आंदोलनों के लिए आसमान में उठें। शिक्षक पढ़ाना चाहते हैं, अपनी जिम्मेदारियां निभाना चाहते हैं और विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं।

“हमें शिक्षक बने रहने दिया जाए”

आग्रह पत्र में कहा गया है, “हमारा आपसे विनम्र आग्रह है कि हमें शिक्षक बने रहने दिया जाए। हमारी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

शिक्षक साझा मंच की ओर से शिक्षा मंत्री से विशेष आग्रह किया गया है कि आज की महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए टीईटी की अनिवार्यता के आधार पर पदोन्नति से संबंधित जारी आदेश को तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया जाए। साथ ही टीईटी के स्थान पर मौजूदा नियमों और शिक्षकों की वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रदान की जाए।

पत्र के अंत में कहा गया है कि शिक्षकों को पूर्ण विश्वास है कि शिक्षा मंत्री उनकी पीड़ा, चिंता और न्यायोचित मांग को गंभीरता से समझते हुए शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लेंगे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को

RECOMMENDED

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रदेशभर में करीब 10 लाख का जुर्माना; बिलासपुर में 386 किलो प्लास्टिक जब्त,मुख्य सचिव से फिर मांगा शपथपत्र

RECOMMENDED

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को किया प्रताड़ित, नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग; पति गिरफ्तार

RECOMMENDED
Poco F9 Series Launch Date

Poco F9 Series : 1 सितंबर को होगी Poco F9 Pro और F9 Ultra की ग्लोबल एंट्री, जानें डिटेल्स

RECOMMENDED
Realme C100i Launch

Realme C100i Launch Date India: 27 अगस्त को फ्लिपकार्ट पर एंट्री लेगा नया बजट स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

RECOMMENDED
Renault Kwid Buying Guide

Renault Kwid Buying Guide : 2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी बनेगी EMI?

RECOMMENDED
Nokia 300 Charge

Nokia 300 Charge ग्लोबल मार्केट में लॉन्च: 3,700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट

RECOMMENDED
Sony IER-M500 In-Ear Monitor Headphones

Sony IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन : 5mm ड्राइवर और एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन से लैस

RECOMMENDED
MG Hector Tomahawk EV

MG Hector Tomahawk EV: 26 अगस्त को भारत में होगी लॉन्च, 550 Km रेंज और Level-2 ADAS से होगी लैस

RECOMMENDED
Maruti Brezza CNG Price Hike

Maruti Brezza CNG Price Hike : मारुति ने बढ़ाए ब्रेजा सीएनजी के दाम, जेब पर जेब पर पड़ेगा 5000 रुपये का अतिरिक्त बोझ

RECOMMENDED
Multani Mitti and Rose Water Face Pack

प्रदूषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल का त्वचा पर असर: मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक से पाएं नेचुरल ग्लो

RECOMMENDED
NHAI Internship 2026

NHAI Internship 2026 : नेशनल हाईवे अथॉरिटी में बिना परीक्षा मिलेगी इंटर्नशिप, 20 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड; 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

RECOMMENDED
Akshay Khanna Demon Guru Shukracharya

बॉलीवुड में अक्षय खन्ना की नई पारी: प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ में दैत्य गुरु शुक्राचार्य के रूप में आएंगे नजर

RECOMMENDED
Yamaha R2 Launch

Yamaha R2 Launch : भारतीय बाजार में इसी हफ्ते एंट्री लेगी 200cc की नई बाइक, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

RECOMMENDED
Lava Virat V1 Pro 5G

Lava Virat V1 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा के साथ 13,999 रुपये में खरीदने का मौका

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

RECOMMENDED
IND vs SL 2nd Test

IND vs SL 2nd Test : कोलंबो में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, श्रीलंका पर मंडराया पारी की हार का खतरा

RECOMMENDED
The final Mangala Gauri and Bhauma Pradosh Vrat of Sawan.

सावन 2026: सावन का अंतिम मंगला गौरी और भौम प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

RECOMMENDED

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी

RECOMMENDED

CG-तीन कांस्टेबल लाइन अटैच: SSP पहुंचे तखतपुर थाने के औचक निरीक्षण में, तीन आरक्षकों पर लिया एक्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्ती के निर्देश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को