हेडलाइनपॉलिटिकल

Shiv Dahria Biography in Hindi: शिव डहरिया का जीवन परिचय

Shiv Dahria Biography in Hindi: शुक्रवार देर शाम कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई जिसमें शिव कुमार डहरिया को जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिये प्रत्याशी बनाया गया है। शिव कुमार डहरिया का जन्म 18 दिसंबर 1964 को रायपुर जिले के अभनपुर ब्लाॅक अंतर्गत आने वाले ग्राम छछानपैरी में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. आशाराम डहरिया और पत्नी का नाम शकुन डहरिया है। उनके एक पुत्र दो पुत्री है। शिव कुमार डहरिया ने बीएएमएस तक की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह जे-5, शताब्दी नगर, तेलीबांधा रायपुर में रहते हंै।

शिव डहरिया महज 13 साल की उम्र ही राजनीति में कदम रखा और 1977 से लेकर 1988 तक स्कूल और काॅलेज में छात्र संघ के कई पदो के लिए नियुक्त हुए और छात्र हित के लिए कार्य किया। जिसके बाद वह वर्ष 1989 में अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य में सदस्य बीस सूत्रीय समिति सदस्य रहे। वर्ष 1990 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी मिली। फिर 1997 में युवा कांग्रेस के महामंत्री बने। जिसके बाद 1990 से 10 सालों तक जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे। जिसके बाद वर्ष 2000 में राज्य परिवहन प्रधिकरण के सदस्य बने इसी बीच उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला। वर्ष 2001 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री के रूप में नियुक्त हुए।

2003 में कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया और वह जीतकर पहली बार विधायक बने। फिर 2008 में दूसरी बार और 2018 में तीसरी बार विधायक बने। इस दौरान 2004 से 2006 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति सदस्य बनाये गये। फिर 2004-05 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधित समिति के सदस्य, 2006-07 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधित समिति के सदस्य, 2007 से 2010 तक सुविधा एवं सम्मान समिति के सदस्य, 2010-11 में विशेषाधिकार समिति, प्रश्न एवं संदर्भ के सदस्य, 2010- 11 में सदस्य विशेषाधिकार समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्य, 2011-12 में सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य, 2012-13 में सदस्य लोक लेखा समिति और शासकीय आश्वासनो संबंधी समिति के सदस्य, 2013-14 में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति और शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य रहे।

2018 में तीसरी बार रायपुर जिले के आरंग विधानसभा से विधायक बने। शिव डहरिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी संजय ढ़ीढ़ी को 25077 वोटो से हराकर आरंग विधानसभा सीट पर कब्जा किया। चुनाव में कांग्रेस को बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाने का अवसर मिला। जिसके बाद कांग्रेस सरकार में वर्ष 2019 में नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग का मंत्री बनाया गया। इसी बीच वह कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य भी रहे।

Back to top button