टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

Smriti Irani की बेटी की शादीः अर्जुन की दुल्हनिया बनीं शैनेल, रस्म के बीच केंद्रीय मंत्री ने बजाया शंख, खुशी से झूमीं भी

जोधपुर 9 फरवरी 2023: राजस्थान जोधपुर से 90 किलोमीटर दूर नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में स्मृति ईरानी की बेटी शलेन शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। लाल रंग के लहंगे में शलेन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अर्जुन भल्ला ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। अर्जुन भल्ला के साथ उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि स्मृति ने इस दौरान शंख बजाया। दूल्हा राजा कार्यक्रमस्थल पर सफेद घोड़ी पर बारात लेकर पहुंचे थे और फोर्ट से पंजाबी ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकली थी। सिर पर जोधपुरी साफे और सफेद शेरवानी में भल्ला तब घोड़ी पर ही बैठे-बैठे थिरक रहे थे। वहीं, शैनेल लाल रंग के जोड़े में थीं।

गुरुवार (नौ फरवरी, 2023) को यह शादी राजस्थान के नागौर में (जोधपुर के पास) खिमसर फोर्ट (16वीं सदी का किला) में हुई। विधि-विधान से शैनेल (पेशे से वकील) ने मंडप पर अर्जुन के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह बुधवार को ‘मेहंदी’ और हल्दी लगाने सरीखी रस्मों के साथ शुरू हुआ था और रात के खाने के साथ संगीत और नृत्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

सुबह करीब 10 बजे चूड़ा की रस्म अदा की गई, उसके बाद शाही लंच हुआ। दोपहर बाद करीब तीन बजे अर्जुन विंटेज कार से बारात खींवसर रिसोर्ट पहुंचे। बारात पहुंचने के बाद वधू पक्ष की तरफ से भव्य स्वागत हुआ और पूल लोन में वर पक्ष को साफा पहनाने की रस्म अदा की। शाम सवा छह बजे दुल्हा-दुल्हन की एन्ट्री हुई । उसके बाद पूल साईट पर वर माला का कार्यक्रम आयोजित हुआ। देर शाम तक वेडिंग सेरेमनी और फोटो शूट का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। फिर दुल्हा-दुल्हन सहित मेहमानों ने शाही डिनर किया।

शैलेन और अर्जुन की शादी में बेहद खास रिश्तेदारों के साथ 50 से भी कम मेहमान शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बेटी शेनेल की शादी में लाल गोल्डन वर्क की सिल्क की साड़ी पहने हुई नजर आईं। उन्होंने लाल मूंगे (कोरल) की माला का सोने का हार और कंगन तथा झुमके पहन रखा था। स्मृति ईरानी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। स्मृति ईरानी ने खुशी के मौके पर शंख भी बजाया। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन का कार्यक्रम बाद में दिल्ली में आयोजित होगा। शादी में शरीक हुए मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Back to top button