अध्यातम

सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण: दीपावली पर सूर्य ग्रहण! फिर देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण…इन राशियों पर पड़ेगा संकट….

रायपुर 22 अक्टूबर 2022: हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाला है। इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि दिवाली पर सूर्य ग्रहण की बात सुनकर कई लोग परेशान हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। दरअसल इस बार दिवाली के ठीक एक दिन बाद सूर्य ग्रहण और देवदीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। एक ही महीने में दो ग्रहण पड़ने से राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। दरअसल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन दीपावली मनाी जाती है। इस दिन पूरी काशी नगरी दीयों से जगमगा उठती है, लेकिन इस कार्तिक की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जाएगी।

इसी तरह दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाईजाती है, लेकिन अमावस्या तिथि की शाम 24 अक्टूबर को लग रही है, इसलिए दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और सूर्य ग्रहण सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 04 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो कि शाम 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का सबतक काल भी नहीं होगा, क्योंकि यह ग्रहण धार्मिक दृष्टि से मान्य नहीं होगा। इसके विपरीत नवंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण धार्मिक दृष्टि से मान्य होगा।

वैसे तो ग्रहण और कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर की है लेकिन विद्वानों ने देवदीपावली का दिन सात नवंबर रखा है। इस बार आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रही है। उस दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। इसी को देखते हुए देवदीपावली को एक दिन पहले करने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि इस ग्रहण का सूतक काल भी लगेगा। इसलिए इस ग्रहण से एख दिन पहले यानी सूतक काल से पहले देव दीपावली मना ली जाएगी।

वृषभ राशि: त्योहारों के सीजन में पड़ने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं माने जा रहे हैं। सूर्य और चंद्र ग्रहण के बीच वृषभ राशि के जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में लापरवाही ना बरतें। दोनों ग्रहण की अवधि के बीच किसी नए काम की शुरुआत ना करें।

मिथुन राशि: सूर्य और चंद्र ग्रहण की अवधि के बीच मिथुन राशि के जातकों को भी संभलकर रहना होगा। इस दौरान आपको भाग्य का बिल्कुल साथ नहीं मिलेगा। विभिन्न कार्यों में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इनकम से ज्यादा खर्चे बढ़ेंगे। धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। तनाव भी बढ़ सकता है।

कन्या राशि: 25 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक कन्या राशि के जातकों के भी संभलकर रहना होगा। कन्या राशि वालों के अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दें। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान भूलकर भी उधार लेन-देन ना करें।

तुला राशि: सूर्य ग्रहण से लेकर चंद्र ग्रहण तक तुला राशि के जातकों को भी अलर्ट रहना होगा। इस राशि पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। आपको रुपये-पैसे का नुकसान हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। घर-परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सेहत का भी ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मांगकर वाहन चलाने वाले बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: ग्रहण काल की अवधि में वृश्चिक राशि वालों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। रुपये-पैसे के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश बहुत सोच-समझकर कर ही करें। उधार लेन-देन से बचें। इस दौरान किसी कार्य को शुरू करने की योजना को टाल देना ही बेहतर होगा।’

Back to top button