अध्यातम

14 अक्टूबर का राशिफल: मेष राशि वालो के लिए आज का दिन रहने वाला है खास,…कर्क राशि वालो को रहना होना थोड़ा सावधान….जानें आज का राशिफल….

रायपुर 14 अक्टूबर 2022 : दिन शुक्रवार, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ नारायण की भी पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और दोनों का आशीर्वाद भी बना रहता है।

मेष राशि : स्वास्थ्य की खास देखभाल करनी होगी, क्योंकि इंफेक्शन का डर है। यूरिन से संबंधित दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को भी अपना ध्यान रखना होगा। ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए समय उपयुक्त हैं। दूसरों के झगड़ों में अपनी गर्दन न फसाएं तो ही बेहतर है, विवादों में न पड़ने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं, आप तो केवल अपने काम से काम रखें।

वृषभ राशि : अधिक खर्च होने के कारण घर का बजट बिगड़ सकता है। अधिनस्थों से अहंकार की बोली न बोलें, बॉस को जवाब न दें, क्योंकि अगर इन लोगों ने भी कड़ा रुख अपनाया तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। बर्तन के व्यापारी तैयार रहें, ग्राहकों की भीड़ बढ़ सकती है, जो उन्हें अच्छा मुनाफा देकर जाएगी। आपके शरीर का वजन बढ़ रहा है तो यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

मिथुन राशि : अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें, सोच-समझ कर फैसला लें। ऑफिशियल पॉलिटिक्स से दूर रहें, गुटबाजी में फंसकर कोई उल्टा-सीधा काम आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग लाभ कमाने के लिए अपने सामान की गुणवत्ता बढ़ाएं। स्टेशनरी का बिजनेस करने वालों को निराशा हाथ लगेगी। कान और गले में दिक्कत हो सकती है। परेशानी बढ़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। घर में नए मेहमान के आने से प्रसन्नता का माहौल बनेगा।

कर्क राशि : वाहन चलाते समय सजग रहें, आज की ग्रह दशा हादसे की ओर इशारा कर रही है। किसी को क्रोध में उत्तर न दें। बनती बात बिगड़ सकती है। युवाओं को महत्वपूर्ण कार्यों के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना चाहिए। सफलता जल्दी मिलेगी। एक्सपोर्ट करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। छोटे बच्चों पर आज विशेष ध्यान दें, खेल-खेल में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं।

सिंह राशि : भविष्य के बारे में ज्यादा सोचकर बेवजह अपनी परेशानी को न बढ़ाएं, इससे कुछ हासिल नहीं होगा। वर्तमान पर ध्यान लगाएं। हर हाल में संतुष्टि बनाए रखनी होगी। समय आने पर आपको आगे की दिखाई देगी।उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल कुछ बिगड़ सकता है, पर आप बुद्धि विवेक से काम लेकर इसे फिर से पटरी पर ला सकते हैं।

कन्या राशि : वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा, उनको फॉलो करें। उनकी बात ध्यान से सुनें। उनकी सलाह को नजरंदाज करना आपके हित में नहीं होगा। बॉस नई जिम्मेदारी दें तो उसे सहर्ष स्वीकार करें। बहानेबाजी न करें और कठोर मेहनत के लिए तैयार रहें। आज की मेहनत आगे आपके बहुत काम आएगी। टेलीकम्यूनिकेशन का बिजनेस करने वाले टारगेट पूरा कर पाएंगे। रक्त से संबंधित विकारों के प्रति अलर्ट रहें।

तुला राशि : आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है।

धनु राशि : जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाज़ुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में यक़ीन और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें।

मकर राशि : कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ राशि : बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अ‍टके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

मीन राशि : बहुत ज़्यादा चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि ज़रा-सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर ख़राब असर डालते हैं। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। राहत के लिए तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।

Back to top button