बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : 18 जिलों में आज बारिश और ओला गिरने की चेतावनी… देखिये किन-किन जिलों में आज बारिश और ठंड में कापेंगे लोग …. पूरा अलर्ट पढ़िये

रायपुर 10 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में बारिश के साथ ओले पड़ेंगे। मौसम विभाग ने तीन दिनों का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गयी है।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहीं से एक द्रोणीका पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, होते हुए मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

जहां बारिश होगी, उन जिलों में  सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर तथा महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रदेश के सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की भी संभावना है।

Back to top button