हेडलाइन

“टका सेर भाजी, टका सेर खाजा” कांग्रेस के चुनावी वादों पर बृजमोहन का वार, बोले- उनकी घोषणा तुगलकी, कोई यकीन नहीं करेगा

रायपुर 14 नवंबर 2023। कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाने के चुनावी वादों पर वरीष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की घोषणा को तुगलकी बताते हुए कहा है कि जिस तरह से तुगलक अजीबो गरीब फैसला लिया करता था,उसी तरह से मुख्यमंत्री कुछ भी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी घोषणाओं पर कोई भी विश्वास नहीं करेगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि घोषणा पत्र में वो कुछ नहीं कर पाए। राहुल, प्रियंका और खड़गे जी की 17 गारेंटिया कुछ नहीं कर पायी। अब वो कुछ भी घोषणाएं कर रहे हैं। पहले 15 हजार की घोषणा और अब संभाग बनाने की बात कह रहे। जब सत्ता में थे, तो उन्होंने क्यों नहीं किया। ऐसे भी अब उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। जाते हुए लोगों की घोषणाओं पर कोई भी विश्वास नहीं करता है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनका जाना तय है।




आपको बता दें कि कल ही मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल ने कोरिया जिले के दौरे के दौरान इस बात की घोषणा की थी, कि उनकी सरकार बनी, तो दो संभाग बनाये जायेंगे। रायगढ़ और कोरिया को उन्होंने संभाग बनाने का वादा किया है। कांग्रेस का मानना है कि इस घोषणा का रायगढ़ और कोरिया क्षेत्र के मतदाताओं पर गहरा असर होगा।

Back to top button