शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

शिक्षक न्यूज : 10 अक्टूबर तक सीनियरिटी लिस्ट पर मंगाई गयी दावा आपत्ति…1 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार हुई है वरीयता सूची

रायपुर 4 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। कई जिलों से प्रमोशन की लिस्ट जारी हो गयी है, तो कई जिलों में प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी में कई जिलों से सीनियरिटी लिस्ट भी जारी कर दावा आपत्ति मांगे जा रहे हैं। महासमुंद में 1 जनवरी 2022 की स्थिति में सीनियरिटी लिस्ट का प्रकाशन किया गया है, जिसे लेकर 10 अक्टूबर तक दावा आपत्ति मांगे गये हैं। सभी बीईओ को डीईओ महासमुंद ने निर्देश दिया है कि वो तय समयाविधि के भीतर दावाता आपत्ति मंगाकर सूची को दुरूस्त करें। नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button