×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Saturday, 29 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

शिक्षक न्यूज: अभी भी छुट्टी नहीं खत्म हुई है कई शिक्षकों की, DEO के इंस्पेक्शन में कई शिक्षक में मिले गायब, हुआ एक्शन

बिलासपुर 18 जून 2025। शाला प्रवेश उत्सव जैसे महत्वपूर्ण अभियान के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने बुधवार को बिल्हा विकासखंड के कुछ चुनिंदा शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें कई शिक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए।

निरीक्षण के दौरान शासकीय हाईस्कूल जरहाभांठा सिंधीकालोनी में व्याख्याता अंबिका साहू, रितेश्वरी चतुर्वेदी एवं संगीता यादव प्रार्थना के समय अनुपस्थित पाई गईं। इसके अलावा, वहीं पदस्थ लिपिक रितुपर्ण सिंह ने लगातार 20 दिनों (29 मई से 17 जून) तक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर ही नहीं किया था।

Advertisement

पूर्व एवं प्राथमिक शाला मंगला बिलासपुर में सुबह 7:30 बजे जब URC वासुदेव पाण्डेय पहुंचे, तो स्कूल का दरवाजा ही नहीं खुला था। प्रधान पाठक सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। यह स्थिति शाला प्रवेश उत्सव जैसे राज्यस्तरीय अभियान की गंभीर अवहेलना मानी जा रही है।

हालांकि शिक्षकों पर सीधी कार्रवाई न करते हुए, DEO ने सिर्फ नोटिस जारी करने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों से कहा गया है कि वे 3 दिनों के भीतर अधोहस्ताक्षरित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर जवाब दें, अन्यथा एक दिन का वेतन काटने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वहीं, शास. उ.मा. शाला सिरगिट्टी में निरीक्षण के दौरान पाठ्य पुस्तकों की स्कैनिंग और नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तक वितरण का कार्य सुचारु रूप से चलता पाया गया। DEO ने संबंधित प्रधानाध्यापक को यूडाइस और अपार आईडी अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण में शहरी स्रोत समन्वयक वासुदेव पाण्डेय, C.A.C. विकास साहू और आशीष वर्मा भी मौजूद थे।

Nwnews24 Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण: 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.74 करोड़ की राशि वितरित; CM साय ने कहा- ‘प्रतिभाओं को निखारने सरकार प्रतिबद्ध’

RECOMMENDED

सरकार ने दिया था TET पर सेवा सुरक्षा व शिक्षक हित का विश्वास, फिर विश्वासघात क्यों? प्रमोशन में विभागीय जल्दबाजी पर उग्र हुआ फेडरेशन, रविंद्र राठौर की चेतावनी- जिस जिले से आदेश निकला…

RECOMMENDED

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान से हर लाभार्थी तक पहुंचेगी योजनाएं, मुख्यमंत्री बोले, नक्सल मुक्ति के बाद बस्तर में बहा विकास का नया बयार

RECOMMENDED

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ लौटी रुपकुमारी चौधरी का जबरदस्त स्वागत, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

RECOMMENDED

CG- स्टंटबाजी पड़ गयी महंगी: उफनते नाले से पार करा रहा था स्कार्पियो, बाल-बाल बची तीन युवकों की जान

RECOMMENDED

CG- झगड़ा हुआ तो जबरदस्ती जहर पिलाकर ले ली जान, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में नौकरी : सीएससी ई-गवर्नेंस में जिला समन्वयकों की भर्ती: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में पद रिक्त, 8 सितंबर तक करें आवेदन

RECOMMENDED

CG-हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

RECOMMENDED
Rain Petrichor Science

छत्तीसगढ़ में मानसून : औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज, देखिये किस जिले में सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम हुई बारिश

RECOMMENDED
Ather Konarc Electric Scooter

भारत में लॉन्च हुआ Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर: ₹99,999 शुरुआती कीमत, मिलेगी 200 किमी तक की रेंज

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max का आधिकारिक खुलासा: 6.85-इंच BOE 2K Zeiss डिस्प्ले और 200MP कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

RECOMMENDED
TATA Tigor Facelift 2026

TATA Tigor Facelift 2026: नए अवतार और 360-डिग्री कैमरा के साथ जल्द लेगी एंट्री, लीक हुई जानकारी

RECOMMENDED

CG : IFS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

RECOMMENDED

CG-श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 5 की हालत गंभीर, गिरौदपुरी धाम जाने के दौरान हादसा

RECOMMENDED

CG-55 लाख में मकान का सौदा, 50 लाख एडवांस लेकर किया बड़ा खेल; सुपेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

RECOMMENDED

CG-सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख से ज्यादा की ठगी, दो अलग-अलग आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल, बिरयानी खाने निकले युवक की हत्या; नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
BSNL's new prepaid plan

BSNL का नया प्रीपेड प्लान: सिर्फ 39 रुपये में मिलेगा 20GB हाई-स्पीड डेटा, जानिए पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Acer Swift Neo 14

Acer Swift Neo 14 भारत में Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च, कीमत ₹67,999 से शुरू

RECOMMENDED
Maruti Brezza ZXi+ vs TATA Nexon Fearless+ PS

Maruti Brezza ZXi+ vs TATA Nexon Fearless+ PS: फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी तुलना

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण: 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.74 करोड़ की राशि वितरित; CM साय ने कहा- 'प्रतिभाओं को निखारने सरकार प्रतिबद्ध'