×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 10 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

शिक्षक प्रमोशन अपडेट : प्रमोशन सहित कई मुद्दों पर DPI की VC खत्म, शिक्षकों का प्रमोशन अब नई पात्रता के आधार पर होगी

shik43
shik43

रायपुर 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और संयुक्त संचालक शामिल हुए।बैठक में सभी जिलों से पदोन्नति की तैयारियों की जानकारी ली गई। कई जिलों ने 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी करने की जानकारी दी, जबकि कुछ जिलों में दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई।

वरिष्ठता सूची जारी कर दावा-आपत्ति के निर्देश

DPI के अधिकारियों ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि वरिष्ठता सूची जारी कर तत्काल दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाए। इसके साथ ही विभिन्न संवर्गों में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी भी मांगी गई है।

Advertisement

रिक्त पदों की जानकारी के आधार पर आगे की पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पात्र शिक्षकों से चल-अचल संपत्ति से संबंधित जानकारी लिए जाने के बाद पदोन्नति कमेटी का गठन किया जाएगा।

प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के लिए TET जरूरी

बैठक में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित पात्रता को लेकर भी जानकारी दी गई। इसके लिए शिक्षक के पास हायर सेकेंडरी, D.El.Ed और प्राथमिक स्तर की TET उत्तीर्ण होना जरूरी बताया गया है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी शिक्षक ने प्राथमिक स्तर की TET के बजाय मिडिल स्कूल स्तर की TET उत्तीर्ण की है, तो वह प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद की पदोन्नति के लिए पात्र नहीं होगा।

मिडिल स्कूल शिक्षक के लिए भी तीन योग्यताएं

मिडिल स्कूल शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए स्नातक, B.Ed या D.El.Ed और मिडिल स्तर की TET उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।

इसके अलावा मिडिल स्कूल शिक्षकों की पदोन्नति विषय आधारित होगी। संबंधित जिले में जिस विषय के पद पर पदोन्नति दी जानी है, उसमें रिक्त पद उपलब्ध होना भी जरूरी होगा।

वरिष्ठ शिक्षकों की बढ़ सकती है मुश्किल

नई पात्रता शर्तों के कारण उन शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन निर्धारित TET या अन्य योग्यता पूरी नहीं करते हैं।

वहीं पात्रता पूरी करने वाले जूनियर शिक्षक भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इससे वरिष्ठता के साथ पात्रता को लेकर भी शिक्षकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस पहुंची मौके पर

RECOMMENDED
JOB COLLEGE STUDENT

नौकरी के साथ LLB पढ़ाई अब नहीं? Bar Council of India ने विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश

RECOMMENDED
iQOO Z11 5G

iQOO Z11 5G भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पतले बेजल्स से उठा पर्दा

RECOMMENDED

CG: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर गरमाई सियासत, BJP के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान; 15 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस

RECOMMENDED

चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर श्मशानघाट में तंत्र-मंत्र, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार; नागपुर से पकड़े गए

RECOMMENDED

CG-जीवनसाथी ऐप से युवती को फंसाया, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 1.67 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG-निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

RECOMMENDED
Maruti Suzuki Arena Discount August 2026

Maruti Suzuki Arena Discount August 2026: Alto K10, Swift और Wagon R पर बंपर छूट, जानें किस मॉडल पर कितनी बचत होगी

RECOMMENDED
Sidharth Malhotra's response to trolls regarding the chemistry between Yash and Kiara Advani.

Toxic Trailer Release: Yash और Kiara Advani की केमेस्ट्री पर ट्रोलर्स को Sidharth Malhotra का जवाब

RECOMMENDED

CG-बस हादसा: NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; 12 से ज्यादा घायल

RECOMMENDED

रायपुर: 20 लाख की MDMA के साथ राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार, कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप

RECOMMENDED

CG: 23 वर्षीय महिला से गैंगरेप का आरोप, शराब पिलाकर सुनसान जगह ले गए; 3 आरोपी हिरासत में

RECOMMENDED

बिलासपुर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में NSUI का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता; जमीन आवंटन का विरोध

RECOMMENDED

 संयुक्त शिक्षक संघ में हुई अहम नियुक्तियां, ओमप्रकाश पाण्डेय बने प्रांतीय महासचिव, विनोद गुप्ता को मिली संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी

RECOMMENDED

नाना और लॉरेंस: “विश्वास, प्रेम और विदाई की वह कहानी जिसे दुनिया कभी नहीं भूलेगी” 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस की पूर्व संध्या पर पढ़ें ये विशेष आलेख

RECOMMENDED

CG- शिक्षकों के प्रमोशन पर आज होगी अहम बैठक, डीपीआई लेंगे सभी संयुक्त संचालक व डीईओ की VC

RECOMMENDED
Weight Loss Tips: Include oranges in your diet for weight loss.

Weight Loss Tips : वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें संतरा, जानें इस्तेमाल के 8 बेहतरीन तरीके

RECOMMENDED
Recruitment for teacher posts in Chhattisgarh

Recruitment for teacher posts in Chhattisgarh : 2 सितंबर तक व्यापमं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन

RECOMMENDED
BSNL ₹299 Prepaid Plan

BSNL ₹299 Prepaid Plan: 30 दिनों की वैलिडिटी और 90GB डेटा का बजट विकल्प

RECOMMENDED

CG सेक्स रैकेट पकड़ाया : वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस पहुंची मौके पर