बिग ब्रेकिंग

शिक्षक भर्ती – बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश ने स्कूलों में भर्ती के निर्देश दिये….. कलेक्टरों व अधिकारियों को स्कूलों के इंस्पेक्शन के भी निर्देश… कहा- गुणवत्ता समझौता नहीं

रायपुर 21 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में जल्द शिक्षकों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर काँफ्रेंस में इस बात के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलों की समीक्षा कर तत्काल रिक्त पदों को भरा जाये। वही कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि

“स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल पूर्ण किया जाये, कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करें, शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा”

आपको बता दें कि मुख्यमत्री भूपेश बघेल आज कलेक्टर कांफ्रेंस में अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा कर रहे हैं। कुल 21 एजेंडों पर आज जिलेवार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ-साथ शिक्षक की नियुक्ति और शिक्षण व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की।

Back to top button